दिल्ली: अलीपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी आग, झुलसकर तीन लोगों की मौत, 3 घायल

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके के दयालपुर मार्केट में स्थित कारखाने में शाम करीब 5.25 बजे आग लगने की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए कम से कम छह दमकल वाहनों को सेवा में लगाया गया लेकिन आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई.

विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम आग लग गई जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अलीपुर के दयालपुर मार्केट स्थित कारखाने के परिसर से तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए. जबकि बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग घायल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कारखाने में शाम करीब 5.25 बजे लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके के दयालपुर मार्केट में स्थित कारखाने में शाम करीब 5.25 बजे आग लगने की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए कम से कम छह दमकल वाहनों को सेवा में लगाया गया लेकिन आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई. अधिकारी ने कहा कि कम से कम 22 दमकल वाहनों से आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल आग बुझा ली गई है.

11 फरवरी को भी अलीपुर इलाके के एक कारखाने में लगी थी आग

उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार 11 फरवरी को भी एक कारखाने में आग लग गई थी. आग लगने की खबर मिलने के बाद दमकल की 14 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया था. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया था कि आग कारखाने और निकटवर्ती गोदाम में लगी थी.

Also Read: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का जबरदस्त बवाल, ड्रोन से दागे जा रहे आंसू गैस के गोले- VIDEO

दो फरवरी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की इमारत में लगी थी आग

गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में दो फरवरी को एक इमारत में आग लग गई थी. आग बुझाने की कोशिश में दो लोग झुलस गए. बाद में पुलिस और अग्निश्मन विभाग के दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया जा सका. आग बुझाने के प्रयास कर रहे मनोज (40) और राहुल(32) इसमें झुलस गए. बताया गया था कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

Also Read: Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजा छठा समन, 19 फरवरी को पूछताछ के लिए किया तलब

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola