चक्रवात अर्नब का कहर : टूटकर गिरे बिजली के तार, करंट लगने से महिला समेत दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

चक्रवात अर्नब के दौरान क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक पोल (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब के की वजह से बिजली के तारों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 55 वर्षीय महिला भी शामिल हैं. दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं.

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान अर्नब ने अपना कहर दिखा दिया है. इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत मंगलवार रात खेत के पास टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से हुई, जबकि महिला ने बुधवार सुबह अपने घर के बाहर खुले बिजली के तार पर गलती से पैर रख दिया.

विज्ञापन

53 वर्षीय व्यक्ति मंगलवार रात कृषि क्षेत्र में खेत की नाली के ऊपर टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया. करंट लगने से उसकी मौत हो गई. चक्रवात के दौरान तेज हवाओं और बारिश के बीच बिजली के तार टूटने से हादसों का खतरा बढ़ गया है.

PTI ने एक्स पर दी 2 लोगों की मौत की जानकारी-

घर के बाहर खुले तार पर पड़ा महिला का पैर

दूसरी घटना अनकापल्ली जिले के येल्लामंचिली कस्बे में बुधवार सुबह हुई. पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर खुले बिजली के तार की चपेट में आ गईं. करंट लगने से उनकी मौत हो गई.

चक्रवात के दौरान बिजली के तारों से सावधान रहें

चक्रवात अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश हुई है. ऐसे मौसम में बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने का खतरा रहता है. लोगों को टूटे या खुले तारों से दूर रहने और ऐसे किसी तार को छूने या हटाने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी जाती है. बिजली का तार गिरा दिखने पर तुरंत स्थानीय बिजली विभाग या आपातकालीन सेवा को सूचना दें.

ये भी पढ़ें :Cyclone Arnab LIVE: लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में दो की मौत, ओडिशा में जोरदार बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola