COVID-19 : 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 336 मामले बढ़े, तबलीगी जमात के 647 मरीज

Updated:
विज्ञापन
COVID-19 : 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 336 मामले बढ़े, तबलीगी जमात के 647 मरीज

COVID-19 : स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 336 मामले बढ़े हैं. लॉकडाउन के बाद मामलों पर काफी अंकुश लगा था, लेकिन तबलीगी जमात के बाद घटनाएं बढ़ गयी हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ल्री : स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 336 मामले बढ़े हैं. लॉकडाउन के बाद मामलों पर काफी अंकुश लगा था, लेकिन तबलीगी जमात के बाद घटनाएं बढ़ गयी हैं.

मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि तबलीगी जमात के बाद देश के 14 राज्यों में 647 मामले सामने आये हैं. अबतक देश में 2301 मरीज संक्रमित हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं 157 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.

लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात से संबंधित 647 मामले सामने आये हैं. यह मामले देश के 14 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें अंडमान निकोबार, असम, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और यूपी शामिल है.

लव अग्रवाल ने मरीजों और उनके परिजनों से यह आग्रह किया कि वे संकट की इस घड़ी में डॉक्टर और नर्स के लिए काम करना और मुश्किल ना बनायें. वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं जो बहुत जरूरी है. उनके कहा कि मेडिकल स्टॉफ के साथ बदसलूकी चिंता का कारण है.

गृह मंत्रालय की ओर से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि उन्होंने राज्य सरकारों को यह आदेश दे दिया है कि वे मेडिकल स्टाफ के साथ बदतमीजी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. साथ ही उनकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम भी करें. गृह मंत्रालय ने दो टॉल फ्री नंबर भी जारी किया है.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola