Coronavirus LIVE: दिल्ली में 20,181 नए कोरोना के मामले, महाराष्ट्र में नए कोरोना प्रतिबंध
Jalandhar: People wait in a long queue to receive Covid-19 vaccine dose at the Civil Hospital, amid rise in coronavirus cases, in Jalandhar, Tuesday, Jan 4, 2022. (PTI Photo) (PTI01_04_2022_000033A)
Omicron Coronavirus News LIVE Updates: कोरोना संकमण ने देश में तबाही मचा दी है. भारत में कोरोना के मामले एक लाख के पार आ रहे हैं. इस बीच 10 जनवरी से शुरू हो रही कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए आज यानी शनिवार से अपॉइंटमेंट की बुकिंग शुरू हो रही है.
हरियाणा के डिप्टी सीएम कोरोना पॉजिटिव
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है. फिलहाल वह होम आइसोलेशन पर हैं.
केरल में 24 घंटे में मिलें 5,944 मामले
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,944 मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं, 2,463 लोगों की रिकवरी हुईं हैं, इस दौरान 33 लोगों की मौत हुई हैं. फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 31,098 हैं वहीं, 49,547 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है.
मुंबई के धारावी में मिले 147 कोरोना पॉजिटिव
मुंबई के धारावी ने पिछले 24 घंटों में 147 नए कोविड मामले दर्ज किए है. जिसके बाद अब धारावी में सक्रिय मामले 729 हो गए हैं.
बेंगलुरु में कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा
बेंगलुरु में आज आज रिकॉर्ड 7,113 मामलें दर्ज किए गए हैं.कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां संक्रमण दर 10 फीसदी के पार चला गया है. फिलहाल कर्नाटक में 79 फीसदी मामले केवल बेंगलुरु में हैं, यह अभी भी कोरोना का केंद्र बना हुआ है.
मुंबई में फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी
मुंबई में शनिवार यानी आज 20,318 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं 5 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई हैं. शहर में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,06,037 है. शहर के अस्पतालों के 21.4 फीसदी बेड कोरोना के मरीजों से भर चुके हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए