Coronavirus in India: कोरोना जांच के रिजल्ट पर उठ रहे हैं सवाल, सांसद हनुमान बेनीवाल की एक रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी निगेटिव, बोले...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Sep 2020 6:07 PM
Coronavirus in India: सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal)ने दो बार कोरोना जांच करवाई जो एक बार नेगेटिव और एक बार पॉजिटिव आई है.
Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण (Corona cases in India) तेजी से फैलता जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मॉनसून सत्र के पहले दिन ही 17 सांसद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. मानसून सत्र के पहले कोरोना जांच में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi), अनंत कुमार हेगड़े (Anant Kumar Hegde) और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Parvesh Verma) समेत 17 सांसद पॉजिटिव मिले हैं. इसी बीच सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal)ने दो बार कोरोना जांच करवाई जो एक बार नेगेटिव और एक बार पॉजिटिव आई है.
मैंने लोकसभा परिसर में #Covid19 की जांच करवाई जो पॉजिटिव आई उसके बाद जयपुर स्थित SMS मेडिकल में जांच करवाई जो नेगेटिव आई,दोनों रिपोर्ट आपके साथ साझा कर रहा हूँ,आखिर किस रिपोर्ट को सही माना जाए ? pic.twitter.com/6NgU0jBdWE
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) September 14, 2020
राजस्थान (Rajasthan) से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद हनुमान बेनीवाल के ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि ‘मैंने लोकसभा परिसर में कोरोना वायरस की जांच करवाई जो पॉजिटिव आई उसके बाद जयपुर स्थित SMS मेडिकल में जांच करवाई जो नेगेटिव आई,दोनों रिपोर्ट आपके साथ साझा कर रहा हूँ,आखिर किस रिपोर्ट को सही माना जाए?’ वहीं बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र के शुरूआत होते ही जो 17 सांसद कोरोनावायरस से पॉज़िटिव पाए गए हैं, इन सभी सांसदो का 13 और 14 सितंबर को संसद भवन में टेस्ट कराया गया था. इन कोरोना संक्रमित सांसदों में मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े और परवेश साहिब सिंह सहित सबसे ज्यादा 12 सांसद बीजेपी के हैं. YRS कांग्रेस के दो, शिवसेना, DMK के और RLP के एक-एक सांसद हैं.
Also Read: Monsoon session: 17 लोकसभा सांसद कोरोना पॉजिटिव, मानसून सत्र के पहले हुआ था टेस्ट
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ते हुए 48 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. देश में कोरोना महामारी के बीच ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां किसी व्यक्ति की एक टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि दूसरे स्थान से कराई गई इसी शख्स की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट ने इ निगेटिव आयी है. ऐसे मामलों ने टेस्ट की गुणवत्ता को लेकर एक बडा़ सवाल खड़ा कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










