जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-पीएम झूठ बोलो योजना पर मांग रहे जनादेश
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 21 Nov 2023 4:19 PM
कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापेमारी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, समाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए ध्रुवीकरण की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है.
जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधत हुए कहा कि पीएम मोदी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, जो कभी सच नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि कांग्रसे अपने पिछले पांच साल के काम किया है और अगले पांच साल की योजना पर राजस्थान के मतदाताओं से वोट मांग रही है. पीएम मोदी तीन उपकरणों के आधार पर वोट मांग रहे हैं. इसमें पहला उपकरण ईडी-सीबीआई है. दूसरा उपकरण ध्रुवीकरण की भाषा है. तीसरा यह है कि पीएम सच नहीं बोलते हैं.
समाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए ध्रुवीकरण की भाषा का इस्तेमाल
कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापेमारी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, समाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए ध्रुवीकरण की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी ध्रुवीकरण की भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उनकी सबसे बड़ी ‘पीएम झूठ बोलो योजना’ है, जिसके आधार पर राजस्थान के लोगों से जनादेश मांगा जा रहा है.
2024 में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि राजस्थान में महिलाएं, दलित और आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं. यह राजस्थान का अपमान करने का प्रयास है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया का गठबंधन होगा. उन्होंने कहा कि 2024 में ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’, यह भारत गठबंधन के 28 राजनीतिक दलों का नारा है. मैं प्रधानमंत्री से यह कहना चाहता हूं कि भारत जिंदाबाद है, डरो मत टाइगर जिंदा है.
कांग्रेस के घोषणापत्र में जाति आधरित जनगणना पर जोर
इस बीच, कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें अन्य गारंटी के अलावा जाति-आधारित जनगणना, पंचायत स्तर पर भर्ती के लिए एक नई योजना और राज्य में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने के लिए एक कानून बनाने का वादा किया गया है. उन्होंने कहा कि हमने पिछले घोषणापत्र में जो बातें कही थीं, उनमें से 95 प्रतिशत से ज्यादा बातें हमने पूरी की हैं. हमारा वर्तमान घोषणापत्र भी भाजपा की तरह नहीं है. हमारे घोषणापत्र में, जो सात गारंटी दी गई थीं, उनके अलावा भी कई गारंटी हैं. कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि महिलाओं, युवाओं, दलितों, आदिवासियों और राजस्थान के अन्य लोगों के विकास के लिए चीजें हैं, हमारी सरकार बनने पर उन्हें पूरी तरह से लागू की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










