उत्तर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर, जानें 'आप' को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों ने क्या कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Dec 2022 1:08 PM

विज्ञापन

भाजपा कांग्रेस और आप का चुनाव चिन्ह (File)

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पिछले चुनाव के 66.75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस बीच जानें उत्तर गुजरात में कैसा है चुनावी समीकरण जहां दूसरे चरण में मतदान होना है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है. पहले चरण की 89 सीटों पर मतदान 63.14 फीसदी रहा जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर 66.75 फीसदी वोटिंग दर्ज की गयी थी. पिछली बार से मतदान कम हुआ है जिसने पार्टियों की धड़कन बढ़ा दी है. इस बीच आपको बता दें कि कांग्रेस ने गुजरात में पिछले दो विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बेहतर प्रदर्शन किया है. आपको बता दें कि यहां से कुल 32 सीटें आती हैं.

विपक्षी दल कांग्रेस 2022 में भी अपनी बढ़त बनाये रखने के उद्देश्य से मैदान पर डटी हुई है. यहां कुछ कारक इसके पक्ष में हैं. इस क्षेत्र में पांच दिसंबर को दूसरे चरण में लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. इस दिन 182 सदस्यीय विधानसभा की शेष 93 सीटों के लिए मतदान होगा.

भाजपा को कुछ क्षेत्रों में बगावत का सामना करना पड़ेगा

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले, इस क्षेत्र के बारे में राजनीतिक विश्लेषकों ने अपनी राय रखी है. विश्लेषकों की मानें तो डेयरी सहकारी नेता एवं पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी की गिरफ्तारी के कारण भाजपा को कुछ क्षेत्रों में बगावत का सामना करना पड़ रहा है. प्रमुख अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), चौधरी समुदाय के बीच नाराजगी की बाते सामने आ रही है. साथ ही स्थानीय जाति समीकरण और उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के अंतिम परिणाम में एक प्रमुख भूमिका निभाने की संभावना यहां है.

पिछले चुनाव पर एक नजर

उत्तर गुजरात क्षेत्र के छह जिलों – बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली और गांधीनगर में फैली 32 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 2012 और 2017 दोनों चुनावों में 17 सीटों पर जीत का परचम लहराया था. वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने क्रमशः 2012 और 2017 में 15 और 14 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी. पिछले चुनाव में, एक सीट (सुरक्षित वडगाम) निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी के खाते में गयी थी, जिन्हें कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया था.

Also Read: गुजरात चुनाव में अजब-गजब के रंग, मतदान के लिए टाल दी शादी, तो 60 वोटर वाली फैमली ने एकसाथ डाला वोट
‘आप’ नहीं है टक्कर में

जहां विपक्षी दल कांग्रेस ने इस क्षेत्र में अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है और उनमें से 11 को फिर से टिकट दिया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने अपने 14 मौजूदा विधायकों में से केवल छह को टिकट दिया है और बाकी विधानसभा क्षेत्रों में नये उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है. दोनों पार्टियों ने स्थानीय जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा है और पाटीदार के साथ-साथ कोली समुदायों के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर गुजरात में बहुत अधिक प्रभाव डालने की संभावना नहीं है. इस क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola