Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को Y प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय को लिखा था पत्र

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Mar 2024 7:34 PM

विज्ञापन

Chandrashekhar Azad |X

Chandrashekhar Azad: आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद को वाई प्सल कैटेगरी की सुरक्षा केंद्र ने दी है. उन्होंने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया था.

विज्ञापन

Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ेगी. केंद्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है. गौरतलब है कि आजाद ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने गृह मंत्रालय से सुरक्षा की मांग की थी. वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद अब आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद सीआरपीएफ की सुरक्षा घेरे में रहेंगे.

पिछले साल हुआ था जानलेवा हमला

गौरतलब है कि साल 2023 के जून महीने में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला किया गया था. हमले में वो बाल-बाल बचे थे. सहारनपुर के देवबंद में उन पर हमला किया गया था. वहीं हमले के बाद आजाद ने केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी. समर्थकों के साथ कई बार उन्होंने सुरक्षा के लिए प्रदर्शन भी किया था. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गृह मंत्रालय ने आजाद को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है.

नगीना लोकसभा सीट से आजाद ने भरा है पर्चा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चंद्रशेखर आजाद नगीना लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है. नोमिनेशन के दौरान उन्होंने कहा था कि वो नगीना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वो इंडिया गठबंधन के साथ है. गौरतलब है कि चंद्रशेखर ने चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के कई नेताओं से मुलाकात भी की थी.

चंद्रशेखर पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद ने अपने नामांकन में चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है कि उसके मुताबिक उनके ऊपर 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा है कि सहारनपुर में उनके खिलाफ 26 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, अलीगढ़ और नगीना में भी उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं.

क्या हो वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा

चंद्रशेखर आजाद को गृह मंत्रालय ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है. वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा  के तहत आठ से 11 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किये जाते हैं. इनमें एक या दो कमांडो भी हो सकते हैं. हाल में केंद्र सरकार ने अभिनेत्री और बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत को भी वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है. 

Also Read: I.N.D.I.A Rally: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की रैली को हरी झंडी, चुनाव आयोग की मिली इजाजत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola