Central Vista Avenue Photos: सेंट्रल विस्टा आम लोगों के स्वागत के लिए तैयार, यहां देखें खास तस्वीरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2022 4:54 PM

विज्ञापन

Central Vista Avenue Photos: सेंट्रल विस्टा एवेन्यू आम लोगों के लिए नए रूप में खुलने के लिए तैयार हो चुका है. पीएम मोदी 8 सितंबर की शाम अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे. 9 सितंबर से आम लोग इसका दीदार कर सकेंगे.

विज्ञापन
undefined
आइसक्रीम ट्रॉलियों को सड़कों पर जाने की नहीं मिलेगी अनुमति

विजय चौक से इंडिया गेट तक यह पूरा खंड को 20 महीने बाद जनता के लिए खुलेगा. उद्घाटन के दिन आगंतुकों को इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे शेष भाग का उपयोग कर सकते हैं. पूरे खंड को नौ सितंबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि आइसक्रीम गाड़ियों को केवल बिक्री क्षेत्र में ही अनुमति दी जाएगी. हालांकि, हमने कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इन आइसक्रीम ट्रॉलियों को सड़कों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाए.

undefined
इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में खाने की नहीं होगी इजाजत

एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, 900 से अधिक प्रकाश स्तंभ हैं, जिनमें राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच राजपथ पर लगे और अन्य बगीचों के प्रकाश स्तंभ शामिल हैं. प्रकाश स्तंभ का उद्देश्य सेंट्रल विस्टा को चौबीसों घंटे पैदल चलने वालों के लिए अधिक अनुकूल बनाना है. राजपथ के साथ बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राज्यवार फूड स्टॉल, चारों ओर हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा की व्यवस्था होगी, लेकिन लोगों को बस एक चीज की कमी खलेगी कि इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में उन्हें खाने की इजाजत नहीं होगी.

undefined
पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्ड की भारी संख्या में होगी तैनाती

अधिकारी ने कहा कि चोरी रोकने और नई स्थापित सुविधाओं को नुकसान ना पहुंचने देने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्ड की भारी संख्या में तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना में एक नया त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास और कार्यालय और एक नए उपराष्ट्रपति एन्क्लेव की परिकल्पना शामिल है.

undefined
पूरे खंड पर 16 पुल

अधिकारियों की मानें तो कुल नहर क्षेत्र की 19 एकड़ भूमि का जीर्णोद्धार किया गया है. उन्हें एयररेटर जैसी संरचनाओं से सुसज्जित किया गया है. पूरे खंड पर 16 पुल हैं. दो नहरों में एक कृषि भवन के पास और दूसरा वाणिज्य भवन के पास नौका विहार की अनुमति होगी.

undefined
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में हरियाली और गार्डन

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में चारों ओर हरियाली और गार्डन हैं. राजपथ पर 4,087 पेड़, 114 आधुनिक संकेतक और कई बगीचे हैं. विक्रेताओं को उद्यान क्षेत्र में आगंतुकों को अपना सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी.

Also Read: INS Vikrant: नौसेना को मिला ‘बाहुबली’, कांपेगी दुश्मनों की रूह, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola