बिलावल भुट्टो के खिलाफ बीजेपी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी पर किया था अभद्र टिप्पणी

बिलावल भुट्टो पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा ने कहा कि पड़ोसी देश के विदेश मंत्री की गिरी हुई इस हरकत ने विश्व पटल पर पाकिस्तान की कलंक गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. भाजपा ने कहा, शनिवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ भाजपा देश भर में जोरदार धरना-प्रदर्शन करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो की ओर से की गई निंदनीय और अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी आज देशव्यापी धरना-प्रदर्शन कर रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर मुंबई तक बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर पाकिस्तानी नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
पीएम मोदी पर टिप्पणी को बीजेपी ने गिरी हुई हरकत बताया
बिलावल भुट्टो पर करारा प्रहार करते हुए भाजपा ने कहा कि पड़ोसी देश के विदेश मंत्री की गिरी हुई इस हरकत ने विश्व पटल पर पाकिस्तान की कलंक गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. भाजपा ने कहा, शनिवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ भाजपा देश भर में जोरदार धरना-प्रदर्शन करेगी. ये विरोध प्रदर्शन देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में होंगे. भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान और पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जलाएंगे और पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान की कड़ी निंदा करेंगे.
Mumbai | Bharatiya Janata Party holds protest against Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto Zardari over his statement on PM Narendra Modi pic.twitter.com/Dnxe8pMaxh
— ANI (@ANI) December 17, 2022
पाक उच्चायोग के करीब बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
बिलावल भुट्टो की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के निकट प्रदर्शन किया. भाजपा ने कहा, हताश, निराश और दिवालिये पाकिस्तान के बचकाने विदेश मंत्री से और क्या उम्मीद की जा सकती है?
हर मोर्चे पर उड़ रही पाकिस्तान की खिल्ली
भाजपा ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की धाक जम रही है, वहीं दूसरी ओर हर मोर्चे पर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ रही है. एक ओर भारत की विदेश नीति की सर्वत्र सराहना हो रही है, दूसरी ओर पाकिस्तान को छोटे से छोटा देश आंखें दिखा रहा है. क्या बिलावल भुट्टो की इतनी हैसियत है कि वह हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करे. बिलावल भुट्टो की गिरी हुई इस हरकत ने विश्व पटल पर पाकिस्तान की कलंक गाथा में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.
बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ क्या दिया था बयान
बिलावल भुट्टो ने न्यूयॉर्क में कहा था कि ओसामा बिन लादेन मर चुका है पर बुचर ऑफ गुजरात जिंदा है. उसने आगे कहा, वो भारत का प्रधानमंत्री है. उसने कहा, जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बना था तब तक उसके अमेरिका आने पर पाबंदी थी. भुट्टो के इसी बयान पर भाजपा आज विरोध प्रदर्शन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










