दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम में बिहार का नाम, एशिया में नंबर-1; 'मन की बात' में PM मोदी ने बताई खासियत

Updated:
विज्ञापन

बिहार म्यूजियम (Photo/ANI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार म्यूजियम को दुनिया के टॉप 100 संग्रहालयों में 9वां स्थान मिला है, जो इसे एशिया का नंबर-1 बनाता है. जानें पूरी कहानी.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना का बिहार म्यूजियम दुनिया के 100 बेहतरीन संग्रहालयों की सूची में नौवें स्थान पर है. यह एशिया का सबसे ऊंची रैंकिंग वाला म्यूजियम भी बन गया है. खास बात यह है कि इसने पेरिस के मशहूर लूव्र म्यूजियम और न्यूयॉर्क के मेट म्यूजियम को भी पीछे छोड़ दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में इसका जिक्र करते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत और संग्रहालयों की उपलब्धियों पर बात की.

विज्ञापन

लूव्र और मेट से आगे निकला बिहार म्यूजियम

पीएम मोदी ने कहा कि पटना स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन संग्रहालयों की सूची में नौवां स्थान मिला है. इस सूची में यह पूरे एशिया में पहले नंबर पर है. प्रधानमंत्री ने बताया कि पेरिस का लूव्र म्यूजियम और न्यूयॉर्क का मेट म्यूजियम भी इस सूची में बिहार म्यूजियम से पीछे हैं.

यह रैंकिंग जर्मनी की ट्रैवल गाइड और डिजिटल मैगजीन 'वर्थ अ जर्नी' (Worth a Journey) ने जारी की है. 2026 की इस सूची में बिहार म्यूजियम इकलौता भारतीय संग्रहालय है. यहां बिहार के इतिहास को पाषाण काल से आधुनिक दौर तक की कलाकृतियों, मूर्तियों, दुर्लभ सिक्कों, पांडुलिपियों और लोक कला के जरिए दिखाया गया है. संग्रहालय में बच्चों के लिए अलग गैलरी भी है.

इटली के वेनिस में भारत के पवेलियन को मिला पहला स्थान

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में आयोजित वेनिस आर्ट बिएनाले का भी जिक्र किया. उन्होंने इसे कला की दुनिया का ओलंपिक बताया. पीएम ने कहा कि इस बार भारत के पवेलियन को देखने करीब 4.5 लाख लोग पहुंचे और दुनिया भर के दर्शकों ने इसे सर्वश्रेष्ठ चुना.

भारत को 61वें वेनिस आर्ट बिएनाले में 'विजिटर्स लायन फॉर बेस्ट नेशनल पार्टिसिपेशन' का सम्मान मिला है. यह पुरस्कार दर्शकों के वोट के आधार पर दिया गया. इस आयोजन में 100 देशों के राष्ट्रीय पवेलियन शामिल हुए थे. भारत का पवेलियन 'Geographies of Distance: Remembering Home' विषय पर आधारित था. इसमें पांच भारतीय कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थीं.

दिल्ली में 4 दिसंबर से शुरू होगा 108 दिनों का इंडिया बिएनाले

पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताह से 'इंडिया बिएनाले' शुरू होने जा रहा है. यह आयोजन 4 दिसंबर 2026 से 21 मार्च 2027 तक चलेगा. यानी 108 दिनों तक राजधानी के ऐतिहासिक स्मारक, संग्रहालय, आर्ट गैलरी और सार्वजनिक स्थान कला, वास्तुकला और डिजाइन के बड़े उत्सव का हिस्सा बनेंगे.

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस आयोजन में शामिल होने के लिए समय निकालें और अपने बच्चों को भी साथ लेकर जाएं. इसका उद्देश्य लोगों को देश की कला, संस्कृति और विरासत से जोड़ना है.

ये भी पढे़ं: परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना क्यों इस्तेमाल कर रही है सरकार? 2027 की जनगणना का इंतजार क्यों नहीं

गुजरात के वडनगर में जमीन के नीचे दिखेगा इतिहास

प्रधानमंत्री ने गुजरात के वडनगर स्थित 'अनंत अनादि वडनगर पुरातत्व संग्रहालय' का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि वडनगर में पुरातात्विक खुदाई के दौरान अलग-अलग ऐतिहासिक दौर से जुड़ी कई चीजें मिली हैं. जिस जगह खुदाई हुई थी, उसी स्थान पर यह संग्रहालय बनाया गया है.

यहां एक खास रास्ता तैयार किया गया है, जहां से पर्यटक जमीन के कई मीटर नीचे हुई खुदाई और मिले पुरातात्विक अवशेषों को देख सकते हैं. इस तरह लोग सिर्फ संग्रहालय में रखी वस्तुओं को नहीं, बल्कि उस जगह के इतिहास को भी करीब से समझ सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन