गुजरात चुनाव 2022: सबसे ज्यादा 34 निर्दलीय लिंबायत सीट से लड़ रहे हैं चुनाव, मोरबी के बारे में भी जानें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Nov 2022 11:00 AM
Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग ने एक डाटा जारी किया है. इस डाटा के अनुसार सबसे ज्यादा 34 निर्दलीय लिंबायत सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जानें हॉट सीट वीरमगाम का हाल
Gujarat Election 2022 : चुनाव आयोग के द्वारा एक आंकड़ा जारी किया गया है जिसके अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या पहले चरण की तुलना में ज्यादा है. बताया गया है कि एक दिसंबर को होने वाले पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि 5 दिसंबर को होने वाले मतदान में 93 सीटों पर 1,112 उम्मीदवार चुनावी मैदान में नजर आएंगे.
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 339 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 507 निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे चरण के मतदान में 93 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों की सबसे अधिक संख्या 34 सूरत जिले की लिंबायत सीट पर देखी जा रही है. यहां से 44 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं. निर्दलीयों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या मोरबी में है जहां पिछले दिनों बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 135 लोगों की मौत हो गयी थी.
Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात में चुनाव से पहले BJP की बड़ी कार्रवाई, 12 और बागियों को किया निलंबित
दक्षिण गुजरात में महुवा की आरक्षित आदिवासी सीट की बात करें तो यहां से केवल तीन उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं. दूसरे चरण की हॉट सीट में वीरमगाम का नाम है जहां से कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें से 8 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. आपको बता दें कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भाजपा ने वीरमगाम से चुनावी मैदान में उतारा है.
यहां चर्चा कर दें कि यहां चर्चा कर दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को है जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान पांच दिसंबर को डाले जाएंगे. चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होनी है. इस बार गुजरात में मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










