'हमारे लिए मर गई अंजू'... निकाह की बात सुनकर छलका पिता का दर्द, कहा- अब हमारा कोई रिश्ता नहीं

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jul 2023 8:17 AM

विज्ञापन

अंजू के अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला से शादी करने के बाद उसके अपने परिवार में मातम का माहौल हो गया है. इस खबर से उसके पिता को गहरा झटका लगा है, वहीं उसके पति ओर बच्चे भी अंजू की इस कारगुजारी के अवाक रह गये हैं.

विज्ञापन

‘अंजू ने अपने दो बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है. जिस तरह से वह अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर भागी है, उसने अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा.. अब उसके बेटे और बेटी को पालने का जिम्मा कौन उठाएगा. अगर उसे ऐसा करना था तो पहले अपने पति को तलाक देना चाहिए था. वह अब हमारे लिए मर चुकी है.’ ये दर्द है एक पिता का जिसकी शादी-शुदा बेटी, जो दो बच्चों की मां भी है, ने पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्ला से निकाह कर ली. यही नहीं उसने अपना नाम भी अंजू से बदलकर फातिमा कर लिया है. गौरतलब है कि राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने फेसबुक प्रेमी से मिलने बीते दिनों बिना किसी को बताए पाकिस्तान पहुंच गई थी. जयपुर जाने के बहाने घर से निकली अंजू फिलहाल पाकिस्तान में  है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब उसने अपना धर्म भी बदल लिया है. उसने अपना नाम फातिमा रख लिया है.

अंजू ने की नसरुल्ला से शादी
भारत से पाकिस्तान पहुंची दो बच्चों की मां अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद बीते दिन यानी मंगलवार को अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली है. यही नहीं उसने अब नाम फातिमा भी रख लिया है.अंजू फिलहाल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला के घर पर रह रही है. दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे. इस जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई. अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद वहाब ने बताया कि नसरुल्ला और अंजू की शादी मंगलवार को हो गयी. अंजू के इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत निकाह हुआ. इसके बाद उसका नाम फातिमा रखा गया. इस जोड़े ने अपनी मर्जी से निकाह पर हस्ताक्षर किये हैं. इससे पहले, सोमवार को दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले. पर्यटन स्थलों की यात्रा की तस्वीरों में अंजू और नसरुल्ला हरे-भरे बगीचे में बैठे और हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं.

अंजू ने अपने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया- अंजू के पिता
अंजू के अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला से शादी करने के बाद उसके अपने परिवार में मातम का माहौल हो गया है. इस खबर से उसके पिता को गहरा झटका लगा है, वहीं उसके पति ओर बच्चे भी अंजू की इस कारगुजारी के अवाक रह गये हैं. अंजू के  खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंचने और अपने फेसबुक प्रेमी से शादी करने पर उसके पिता ने साफ तौर पर कह दिया है कि अंजू अब हमारे लिए मर चुकी है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बौना गांव में मीडिया से बात करते हुए उसके पिता गया प्रसाद थॉमस का दर्द छलक गया. उन्होंने कहा कि अंजू ने अपने दोनों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर भागी, उससे लगता है कि उसने अपने बच्चों के बारे में थोड़ी भी नहीं सोचा. अगर उसे ऐसा करना था तो पहले अपने पति को तलाक देना चाहिए था. अब वो हमारे लिए मर चुकी है.

भारत वापस लाने की नहीं करेंगे कोशिश- अंजू के पिता
वहीं, मीडिया ने जब अंजू के पिता से सवाल किया क्या अंजू ने इस्लाम अपना लिया है तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि अंजू ने अपने बच्चों, अपने पति के बारे में जरा भी नहीं सोचा… अब इनका क्या होगा… उन्होंने कहा कि अंजू की 13 साल की बेटी है और पांच साल का बेटा है, उनकी देखभाल कौन करेगा…उसने अपने बच्चों और पति का भविष्य बर्बाद कर दिया है.वहीं, मीडिया ने जब पूछा कि क्या वह अंजू को भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार से अपील करेंगे… इसपर अंजू के पिता थॉमस ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं…उसे वहीं मरने दिया जाए.

सिर्फ अपनी मां से बात करती थी अंजू- थॉमस
अंजू के पिता थॉमस ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि अंजू उनसे बात नहीं करती थी. वो  सिर्फ अपनी मां से बात करती थी. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उसे पासपोर्ट कैसे मिला, उसे वीजा कब मिला… वहीं, उसके पाकिस्तान जाने की घटना सुनकर उसके पिता ने बीते दिनों अपने बयान में कहा था कि अंजू  मानसिक रूप से विक्षिप्त और सनकी हो गई है. बता दें, अंजू खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के घर पर रह रही है.

कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले थे अंजू और नसरुल्ला
भारत में रह रहे अंजू के बच्चे और पति यकीन नहीं कर पा रहे है कि अंजू अब किसी और की पत्नी हो गई है. बच्चे भी अब अपनी मां के प्यार से महरूम हो चुके हैं. वहीं अंजू इन सबसे बेखबर नसरुल्ला के साथ हरे भरे बाग में सैर कर रही है. अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद वहाब ने बताया कि नसरुल्ला और अंजू की शादी मंगलवार को हो गयी. अंजू के इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत उसकी नसरुल्ला के साथ निकाह हुआ. इसके बाद उसका नाम फातिमा रखा गया. इससे पहले, सोमवार को दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले थे. पर्यटन स्थलों की यात्रा की तस्वीरों में अंजू और नसरुल्ला हरे-भरे बगीचे में बैठे और हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं.

Also Read: Monsoon Session: मोदी सरकार के खिलाफ आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, I-N-D-I-A ने बुलाई अहम बैठक

अरविंद से हुई थी अंजू की शादी
बता दें, उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में जन्मीं अंजू की शादी राजस्थान के अलवर में रहने वाले अरविंद से 2007 में हुई थी. उनकी 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा भी है. अंजू वाघा-अटारी सीमा के जरिये भारत से वैध तरीके से पाकिस्तान आयी हैं. अंजू को केवल अपर दीर जिले के लिए 30 दिन का वीजा दिया गया है. इससे पहले नसरुल्ला ने कहा था कि उनकी दोस्ती में प्रेम का कोई कोण नहीं है. अंजू 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी. लेकिन मंगलवार को अंजू ने नसरुल्ला के साथ निकाह कर लिया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola