Andhra Pradesh Election 2024: कांग्रेस ने कसी कमर, विधानसभा और लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Apr 2024 9:38 AM

विज्ञापन

Andhra Pradesh Election 2024 | PTI

Andhra Pradesh Election 2024: आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है, पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. कांग्रेस ने 6 लोकसभा और 12 विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. बता दें कांग्रेस I.N.D.I.A गठबंधन के तहत आंध्र प्रदेश में चुनाव लड़ रही है.

विज्ञापन

Andhra Pradesh Election 2024: चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल जान जान से जुटे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस में आंध्र प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय किये हैं. पार्टी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश की छह और लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान घोषणा की. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने फैसले के मुताबिक तिरुपति के पूर्व सांसद सी मोहन इसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और के राजू को नेल्लोर से उम्मीदवार बनाया गया है.

कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप् जारी कर बताया कि विशाखापत्तनम से पी सत्यनारायण रेड्डी, अनाकापल्ली से वी वेंकटेश, एलुरू से के लावण्या और नरसराओपेटा से जी अलेक्जेंडर सुधाकर को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें, दो अप्रैल को कांग्रेस ने पांच लोकसभा सीट और 114 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. वहीं, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. बता दें ,आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटें हैं. जबकि 25 लोकसभा सीट है. सभी सीटों के लिए मतदान 13 मई को होगा. वहीं मतगणना चार जून को होगी.

विधानसभा की इन सीटों पर कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस पीर्टी की ओर से आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई नई लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं. लिस्ट में टेकाली सीट से किल्ली कृपारानी, भिमली से अडाला वेंकट वर्मा राजू, विशाखापट्टनम साउथ से वासुपल्ली संतोष, गाजूवाका से लक्काराजू रमा राव, अराका वेली (एसटी) से गंगाधरस्वामी, नरसीपटनम से रुथाला श्रीरामामूर्ति, गोपालापुरम से सोडाडासी मार्टिन लूथर, येरागोनोआपालेम (एससी) से बुधाला अजिथा राव, पार्चुर से नालागोर्ला शिवा श्रीलक्ष्मी ज्योति, संथानुथालापाउ से विजेशराज पालापार्थी, गंगाओहारा नेल्लोर से रमेश बाबू डेयल्ला और पुथालापट्टु (एससी) से एमएस बाबू को टिकट दिया गया है.

Also Read: Today News Wrap: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण हादसा, केजरीवाल से मिलने आज तिहाड़ जाएंगे संजय सिंह और भगवंत मान, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola