एसिड अटैक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से मांगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
एसिड अटैक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से मांगी रिपोर्ट

Acid Attack Case: एसिड अटैक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है. कोर्ट ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने तेजाब हमले का सलाना आंकड़ा, कोर्ट में चल रहे मामले और पीड़ितों की मदद के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी मांगा है.

विज्ञापन

Acid Attack Case: चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस आर महादेवन और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे तेजाब हमले के उन मामलों की जानकारी दें जिनमें अधीनस्थ अदालतों में आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को दिया चार हफ्ते का समय

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों और हाई कोर्ट्स को एसिड अटैक मामलों में पेंडिंग ट्रायल्स की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है. भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ नए दंडात्मक उपायों की जरूरत पर भी जोर दिया.

आरोपी के लिए कार्रवाई बहुत दर्दनाक होना चाहिए : कोर्ट

कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन मामलों में आरोपी पीड़ित को मुआवजा देने में असमर्थ है, वहां अधिकारी ऐसे उपाय करें जिससे आरोपी की सभी संपत्तियों को जब्त करके नीलाम किया जाए और उससे मिलने वाले पैसे से पीड़ित/विक्टिम को मुआवजा दिया जाए. कोर्ट ने कहा, कानून के दायरे से बाहर कुछ असाधारण दंडात्मक उपायों की जरूरत है. आरोपी के लिए कार्रवाई बहुत दर्दनाक होनी चाहिए. केंद्र सरकार को यह देखना चाहिए कि क्या पीड़ितों की मदद के लिए कोई खास फोरम होना चाहिए.

शाहीन मलिक की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा सुप्रीम कोर्ट

पीठ शाहीन मलिक की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो खुद तेजाब हमले की शिकार हैं. मलिक कानून के तहत दिव्यांग लोगों की परिभाषा को व्यापक करने की मांग कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जिन पीड़ितों के अंदरूनी अंगों को जबरदस्ती तेजाब पिलाने से जानलेवा नुकसान हुआ है, उन्हें पर्याप्त मुआवजा और चिकित्सा देखभाल समेत अन्य राहत मिलें.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola