1. Bihar Elections 2025: BJP चुनाव समिति की बैठक में 110 संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मुहर
पटना में बिहार बीजेपी चुनाव समिति की चार घंटे लंबी बैठक चली. जिसमें 110 संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. Bihar Elections 2025: 14 अक्टूबर को सिर्फ अनंत सिंह ही नहीं BJP विधायक भी भरेंगे पर्चा
मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह 14 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. उनके साथ-साथ बीजेपी के विधायक भी उसी दिन नामांकन दाखिल करेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. राबड़ी देवी के आवास पर फिर से बवाल
पटना के दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास इन दिनों RJD कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया है. टिकट बंटवारे को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी जमकर बवाल किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. PM Modi Attacks Congress: पीएम मोदी ने 26/11 हमले पर कांग्रेस से पूछे सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर थे. जहां उन्होंने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज 1 का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने 26/11 मुंबई हमले को लेकर कांग्रेस से सवाल पूछे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. Jan Suraj Candidates List: इंतजार खत्म, आज आएगी जन सुराज के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
बिहार चुनाव में पहली बार भाग्य आजमा रही जन सुराज पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. West Bengal: बीजेपी नेताओं पर हमला मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को बीजेपी नेताओं पर जलपाईगुड़ी में लोगों ने हमला कर दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. Kanpur Blast Video: कानपुर में सड़क किनारे खड़े स्कूटर में धमाका, 6 लोग घायल
कानपुर में बुधवार की शाम सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ. जिसमें 6 लोग घायल हो गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. सैलून किंग जावेद हबीब का 115 शहरों में फैला है साम्राज्य
Jawed Habib Net Worth: सैलून किंग जावेद हबीब का भारत के 115 शहरों में फैला साम्राज्य 850 सैलून और 65 हेयर इंस्टीट्यूट्स तक पहुंच चुका है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. एक साल में कितना महंगा हो गया सोना?
Karwa Chauth Gift: भारत में करवा चौथ का त्योहार नजदीक आ गया है. अक्सर इस त्योहार पर पतियां अपनी बीवी को उपहार के तौर पर कुछ न कुछ देते हैं. इस साल करवा चौथ के दिन पतियों को गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट करना महंगा पड़ सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. ‘हैवान’ में अक्षय कुमार बने खौफनाक विलेन
प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ से खिलाड़ी कुमार का पहला इंटेंस लुक वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक्टर गुस्सैल और खौफनाक अवतार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि पहली बार अक्षय कुमार को ग्रे शेड्स में देखा जायेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. अब ओटीटी पर देख सकेंगे ‘वॉर 2’
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ थिएटर्स के बाद अपने ओटीटी डेब्यू को पूरी तरह तैयार है. YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के बावजूद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस (236.55 करोड़) और वर्ल्डवाइड (364.35 करोड़) एवरेज कमाई की थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया
महिला वर्ल्ड कप 2025 में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी हार थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. जियो का नया फोन सिर्फ ₹799 में, लोकेशन ट्रैकिंग और कॉल कंट्रोल फीचर के साथ
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में रिलायंस जियो ने जियोभारत सीरीज के नए मोबाइल फोन का अनावरण किया, जो सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला देश का पहला फोन है. मात्र ₹799 की कीमत पर उपलब्ध यह फोन खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की सुरक्षा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. 2025 TVS Raider 125 Dual-Disc वेरिएंट लॉन्च: स्मार्ट फीचर्स, दमदार ब्रेकिंग और स्टाइल का नया कॉम्बो
TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय बाइक Raider 125 को नए डुअल-डिस्क वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया है. SXC DD वेरिएंट की कीमत ₹93,800 और TFT DD वेरिएंट की कीमत ₹95,600 (एक्स-शोरूम) (2025 TVS Raider 125 Price) रखी गई है. यह मॉडल इस महीने के अंत तक देशभर के डीलरशिप्स में उपलब्ध होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को रसायन का नोबेल पुरस्कार
सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास में उनके कार्यों के लिए इस साल रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. Explained : 19,650 करोड़ के खर्च से कमल के आकार में बना नवी मुंबई एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. नया एयरपोर्ट बेहद खास है.19650 करोड़ रुपये की लागत से इसे कमल के आकार का बनाया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. झारखंड में महात्मा गांधी ने कराया था टाटा कंपनी के प्रबंधन और मजदूरों के बीच समझौता
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी झारखंड दौरे पर भी आए थे. 1917 से 1940 के बीच वो कई बार राज्य का दौरा किया था. 1925 में उन्होंने टाटा कंपनी और कर्मचारियों के बीच शांतिपूर्ण समझौता कराया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. जमीन घोटाला के आरोपी विनय सिंह को खास सुविधा देने वाले हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 निलंबित
खासमहल जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार विनय सिंह को विशेष सुविधा देने वाले हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर समेत 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है. 5 वार्डन को भी निलंबित कर दिया गया है. वहीं, पूर्व 6 सैन्यकर्मियों को, जो वार्डन के रूप में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे, उन्हें काम से हटा दिया गया है. विस्तृत रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें
19. गुवा के उप-डाकपाल जनता की गाढ़ी कमाई से खेल रहे थे जुआ, 50 लाख रुपए के गबन मामले में गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम के एक डाकघर का उप-डाकपाल पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में जमा पूंजी से जुआ खेल रहा था. उसने चोरी-चोरी निवेशकों के 50 लाख रुपए से अधिक निकाल लिये. वह इन पैसों से ऑनलाइन जुआ खेलता था. जांच में इसका खुलासा होने के बाद उप-डाकपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने क्या-क्या गुल खिलाये, पढ़ने के लिए क्लिक करें
20. स्कूल असेंबली के लिए 9 अक्टूबर की समाचार सुर्खियां
स्कूलों में प्रार्थना सभा में समाचारों के बारे में बताया जाना असेंबली की मुख्य गतिविधियों में शामिल है. छात्रों को सुबह देश-दुनिया, खेल, बिजनेस और टेक्नोलॉजी आदि की खबरों के बारे में जानना जरूरी है. समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराती हैं. सुर्खियां देखने के लिए यहां क्लिक करें.
