10 दिनों की विपश्यना के बाद दिल्ली लौटे अरविंद केजरीवाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धर्मशाला : धर्मकोट के ध्यान केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गए. सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल सड़क मार्ग से चंडीगढ के लिए रवाना हुए जहां से वह विमान से दिल्ली जाएंगे. 31 जुलाई को यहां पहुंचने वाले […]
विज्ञापन
धर्मशाला : धर्मकोट के ध्यान केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गए. सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल सड़क मार्ग से चंडीगढ के लिए रवाना हुए जहां से वह विमान से दिल्ली जाएंगे.
Returning back from 10 day Vipassna course. Feeling v fresh n energetic
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 11, 2016
31 जुलाई को यहां पहुंचने वाले आप प्रमुख ने एक से 10 अगस्त तक ध्यान सत्र में हिस्सा लिया. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘10 दिन के विपश्यना के बाद वापस आ रहा हूं. तरोताजा और उर्जावान महसूस कर रहा हूं.” उन्होंने आप नेता राजन सुशांत से भी मुलाकात की और 2017 में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा की.बैठक के बाद सुशांत ने कहा कि अगले साल के चुनाव में आप की बडी भूमिका होगी और केजरीवाल तय करेंगे कि राज्य में पार्टी का नेतृत्व कौन करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










