भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कल, गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम पर हो सकता है फैसला

नयी दिल्ली: भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी जिस दौरान संभावना है कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे की पेशकश स्वीकार कर ली जाएगी और उनके उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी.भाजपा के सूत्रों ने बताया कि आनंदीबेन पटेल का उत्तराधिकारी एक सप्ताह के भीतर पदभार संभाल लेगा और पार्टी अध्यक्ष अमित […]
नयी दिल्ली: भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी जिस दौरान संभावना है कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे की पेशकश स्वीकार कर ली जाएगी और उनके उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी.भाजपा के सूत्रों ने बताया कि आनंदीबेन पटेल का उत्तराधिकारी एक सप्ताह के भीतर पदभार संभाल लेगा और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह राज्य में सत्ता हस्तांतरण की देखरेख के लिए अहमदाबाद जा सकते हैं. गुजरात लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है लेकिन पार्टी राजनीतिक रुप से प्रभावशाली पटेलों के आरक्षण आंदोलन और वर्तमान में दलित आंदोलन को लेकर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




