8 नवंबर की टॉप 20 खबरें: निशा भगत सुसाइड केस के 5 सवाल, सोनिया गांधी के बयान पर विवाद, अयोध्या में जले 30 लाख दीप
8 नवंबर की टॉप 20 खबरें
8 November Top 20 News: निशा भगत की मौत के पीछे सोशल मीडिया ट्रोलिंग, जमीन विवाद और राजनीतिक कारणों समेत कई आशंकाएं सामने आई हैं. वहीं, सोनिया गांधी ने 1975 की इमरजेंसी को संवैधानिक बताते हुए मोदी सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया है. उधर, अयोध्या में 30 लाख से अधिक दीपों से भव्य दीपोत्सव मनाया गया. उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने रामलला की आरती की. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. ट्रोलिंग से लेकर जमीन विवाद तक, वे 5 सवाल जिनमें छिपा है निशा भगत सुसाइड केस का असल राज
निशा भगत की मौत के पीछे सोशल मीडिया ट्रोलिंग, जमीन विवाद, धार्मिक विचारधारा और राजनीतिक कारणों की आशंका उठी है. आखिरी फेसबुक लाइव और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. सोनिया गांधी ने इमरजेंसी को बताया संवैधानिक, फिर मोदी सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप क्यों?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1975 में लगी इमरजेंसी को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया गया फैसला बताया है. द हिंदू को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती जरूर की गई थी, लेकिन इसे संवैधानिक तरीके से लागू किया गया था. वहीं, दूसरी ओर सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. CJP ने कोच्चि में किया SIR के खिलाफ 'जंतर-मंतर' प्रदर्शन: दीपके बोले- PM मोदी में औकात नहीं...
CJP ने केरल में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. अभिजीत दीपके ने PM मोदी पर देश को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बेचने का गंभीर आरोप लगाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. Diwali 2026: पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई, कहा- इस साल भी जवानों के साथ मनाऊंगा दीपावली
PM Modi Diwali Wishes: रोशनी के पर्व दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे. पीएम मोदी ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक बताते हुए सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. अयोध्या के 56 घाटों पर जले 30 लाख दीप, जगमग-जगमग हुई रामनगरी, उपराष्ट्रपति और CM योगी ने की रामलला की आरती
अयोध्या 30 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी. इस दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोभायात्रा का स्वागत कर रामलला की आरती की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. कैंसर रोगियों को दिवाली गिफ्ट : 83,520 रुपए की स्तन कैंसर की दवा अब 37358.35 में, प्रमुख दवाओं की रेट लिस्ट यहां देखें
मोदी सरकार ने कैंसर रोगियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है. 1000 से ज्यादा कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में भारी कटौती की गयी है, जो 9 नवंबर से लागू हो रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. धनबाद: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में मुकदमा, 18 दिसंबर को दर्ज होगा बयान
बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद की अदालत में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में शिकायतवाद दायर किया गया है. कोर्ट 18 दिसंबर को शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. क्या बिहार की यंग लेडी सिंघम की होगी राजनीति में एंट्री? जानें कौन हैं पूर्व IPS काम्या मिश्रा
Success Story: बिहार की राजनीति में इन दिनों पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा का नाम चर्चा में है. JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा से उनकी मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. कभी अपनी पुलिसिंग को लेकर सुर्खियों में रहने वाली काम्या अब एक नई वजह से चर्चा में हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. LAC से 25 KM दूर 13,000 फीट ऊपर IAF के सबसे भारी विमान की लैंडिंग सफल, चीन सीमा पर कितनी बढ़ी भारत की ताकत?
पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर भारतीय वायुसेना के भारी परिवहन विमान IL-76MD की सफल लैंडिंग ने भारत की सामरिक एयरलिफ्ट क्षमता को नई मजबूती दी है. जानिए पिछले 10 साल में चीन सीमा पर सड़कों, पुलों, सुरंगों और हवाई सुविधाओं के विकास से कैसे तस्वीर बदली है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. बेटे की कब्र पर खाई कसम, अब लेंगे नेतन्याहू की जगह; कौन हैं इजराइल के PM पद के दावेदार आइजनकोट?
इजराइल की राजनीति में बेंजामिन नेतन्याहू को चुनौती देने वाले गादी आइजनकोट की कहानी किसी सामान्य चुनावी मुकाबले से कहीं बड़ी है. मोरक्को मूल के यहूदी परिवार में जन्म, सेना में चार दशक का करियर, बेटे की गाजा युद्ध में मौत और अक्टूबर 7 हमले की जवाबदेही की मांग ने उन्हें राजनीति के केंद्र में ला दिया है. लेकिन फिलिस्तीन, हमास और ईरान को लेकर उनकी नीतियां नेतन्याहू से कितनी अलग हैं? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. बैंक डूबने से पराग्वे में हाहाकार: राष्ट्रपति का इस्तीफा, महाभियोग के बाद हाउस अरेस्ट
दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में एक बड़े बैंक के डूबने से आर्थिक और राजनीतिक संकट गहरा गया है. देश की करीब आधी आबादी को बैंक में जमा अपनी रकम निकालने में परेशानी हो रही है. इस संकट की आंच राष्ट्रपति सैंटियागो पेना तक पहुंच गई. पहले उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया, लेकिन इसके बावजूद संसद ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाया और उन्हें पद से हटा दिया. इसके कुछ ही मिनट बाद उन्हें हिरासत में लेकर हाउस अरेस्ट कर दिया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. क्लासरूम में गिरी 9 साल की बच्ची, बैग टांगे ही गिरकर अर्थव की मौत; मासूमों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक?
स्कूल में पढ़ते-पढ़ते बेहोश होना या खेल के मैदान से लौटकर अचानक दम तोड़ देना. 9 साल के बच्चों के साथ हुई ऐसी घटनाएं कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं. आखिर जिस उम्र में बच्चे जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं, उस उम्र में उनका दिल क्यों कमजोर पड़ रहा है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. IND vs NZ: DLS नियम से भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया; सीरीज में 2-0 की बढ़त
भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को DLS नियम से 4 रन से हराया. गुरनूर बराड़ ने 4 विकेट लिए. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. SIM चालू रखने के लिए Jio, Airtel और Vi के सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
सिर्फ SIM एक्टिव रखने के लिए Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते प्लान्स की तुलना करें. जानें कम खर्च में कॉलिंग और SMS के लिए कौन है बेस्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. फुल चार्ज में 125km तक चलेगा और 22 लीटर का बूट स्पेस... ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए बढ़िया है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
दिवाली पर 1 लाख रुपये से कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ampere Magnus Neo एक ऑप्शन हो सकता है. इसमें 125 km की IDC रेंज, 2.3 kWh की LFP बैटरी और 5 साल की बैटरी वारंटी मिलती है. आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. INI CET Result Nov 2026: जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी, 34236 उम्मीदवार पास, दो अभ्यर्थियों को AIR 1
INI CET Result Nov 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. जनवरी 2027 सेशन की परीक्षा में 34,236 उम्मीदवार सफल हुए हैं. जानें मेरिट लिस्ट, क्वालिफाइंग परसेंटाइल और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. 8 दिन भी नहीं टिक पाया अंबानी का Jio, भारती मित्तल के Airtel ने छीना दूसरे नंबर का ताज; क्या है वजह?
8 दिन में Jio की बादशाहत खत्म हो गई है. भारती एयरटेल ने मार्केट कैप में जियो को पछाड़ दिया है. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. 90 के दशक में दुर्योधन बनकर छा गए थे Puneet Issar; निभाया था ऐसा किरदार, लोग करने लगे थे नफरत
महाभारत में दुर्योधन बनकर छाए पुनीत इस्सर को असल जिंदगी में लोगों की नफरत झेलनी पड़ी. जानिए कैसे एक दादी ने उन्हें दुष्ट समझकर खाना देने से मना कर दिया था. यह किरदार उनके दिल में कितनी गहराई तक उतरा था. यपढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Madhuri Dixit ने अपने अंदाज में दोहराया Bobby Deol का वायरल स्टेप, सिर पर गिलास रखकर किया ऐसा डांस
माधुरी दीक्षित ने 'एनिमल' के वायरल 'जमाल कुडू' स्टेप को अपने अंदाज में किया. सिर पर गिलास रखकर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. वायुसेना के जवानों ने गाया 'ओ देश मेरे', राजनाथ सिंह ने की तारीफ, सुनकर गर्व से भर जाएगा दिल, Video
Indian Air Force: दिवाली से पहले भारतीय वायुसेना के जवानों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे 'ओ देश मेरे' गीत गाते नजर आ रहे हैं. इस संगीतमय प्रस्तुति की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जमकर सराहना की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

