भारत की ताकत देखकर दुनिया दंग, कर्तव्य पथ पर दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, देखें तस्वीरें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Jan 2023 1:16 PM

विज्ञापन

पूरी दुनिया में भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की धूम है. कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य दृश्य देख पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. इस बार गणतंत्र दिवस पर के मौके पर मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं.

विज्ञापन
undefined

गणतंत्र दिवस के परेड में देश के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम और के-9 वज्र को भी प्रदर्शित किया गया. इस बार के परेड में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल हुए.

undefined

कर्तव्य पथ पर परेड में पहली बार अग्निवीरों ने भी हिस्सा लिया. परेड करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाओं ने हिस्सा लिया उनके साथ 6 पुरुष अग्निवीर भी शामिल थे.

undefined

74वें गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हुए.

undefined

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर डेयर डेविल्स की टीम ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

undefined

74वें गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना की झांकी.

undefined

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना ने दिखाई ताकत, गर्व से देख रहा था पूरा देश.

undefined

27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश हथियार प्रणाली का प्रदर्शन

undefined

कर्तव्य पथ पर परेड लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस की टुकड़ी.

undefined

75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया. ताकत देख झूम उठा पूरा देश.

undefined

कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों ने परेड में हिस्सा लिया. परेड का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया. पीएम मोदी ने भी ताली बजाकर मिस्र की सेना के परेड की हौसला अफजाई की.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola