1. ईरान को अमेरिका की चेतावनी, ट्रंप ने कहा- बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई डील नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि बिना शर्त आत्मसमर्पण तक कोई समझौता नहीं होगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी ईरान को विनाश से बचाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. बड़ी गलती कर दी… खामेनेई के एक्स अकाउंट से इजरायल को सख्त चेतावनी
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मृत्यु के बाद उनके एक्स अकाउंट से पहली पोस्ट सामने आई है. इसमें इजरायल को कड़ी चेतावनी दी गई और AI से बनाई गई तस्वीर में मिसाइल निर्माण से लॉन्च तक के चरण दिखाए गए है. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. जेन जेड के हीरो बालेन शाह के हाथ में नेपाल की कमान? बड़ी जीत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी
नेपाल में आम चुनाव में रैपर से नेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. जेन जेड के विरोध प्रदर्शनों के बाद उभरे शाह को युवा नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है और वे प्रधानमंत्री पद के मजबूत दावेदार बनकर सामने आए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
4. मैं हूं ना, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, सीएम नीतीश बोले- संगठन का पूरा अधिकार मेरे पास
Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू के मंत्री और विधायक भावुक हो गए. पटना स्थित सीएम आवास पर हुई बैठक में कई नेताओं की आंखें नम हो गईं. इस दौरान नीतीश कुमार ने सभी को भरोसा दिलाया कि वह कार्यकर्ताओं और विधायकों से जुड़े रहेंगे और उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. सीएम हाउस की बैठक में रो पड़े विधायक, अब निशांत के हाथों में जाएगी जेडीयू की कमान!
Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ आया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जेडीयू की बैठक भावुक हो गई. कई विधायकों की आंखें नम दिखीं. इसी बीच पहली बार निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने का ऐलान हुआ. जानिए बैठक में क्या-क्या हुआ. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. रांची में डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बिछी बिसात, पार्षदों में शुरू हुआ शह-मात का खेल
Ranchi Deputy Mayor Election: रांची में मेयर चुनाव के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है. 53 वार्डों के पार्षद जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने में लगे हैं. नीरज कुमार सिंह, सुनील यादव, मो एहतेशाम और मो असलम समेत कई नाम चर्चा में हैं. चुनाव 19 फरवरी को होगा. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. सीमांचल और बंगाल के जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाएगी भाजपा, पप्पू यादव का बड़ा दावा
Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि भाजपा सीमांचल और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्या लिखा, आइए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. ममता बनर्जी 20 साल बाद धरने पर, दावा- बीजेपी-चुनाव आयोग को करूंगी बेनकाब
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट से लाखों नाम हटाए जाने के खिलाफ कोलकाता में धरना शुरू कर दिया है. उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर असली मतदातओं को मतदान करने से रोकने की साजिश का आरोप लगाया. यहां पढ़ें पूरी खबर
9. बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी बना रही खास प्लान, इस बार एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवार को लेकर एक खास रणनीति तैयार की है. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. यूपीएससी : स्टेट लाइब्रेरी से पढ़कर झारखंड की सुदीपा दत्ता ने लाया 41वां रैंक
UPSC CSE Final Result 2025 Out : सिविल सेवा परीक्षा 2025 में इस बार 25 साल के अनुज अग्निहोत्री ने टाॅप किया है. वे जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं. इस लिस्ट में 41वें नंबर पर झारखंड के दुमका की सुदीपा दत्ता हैं, जो एक सामान्य परिवार से आती हैं काफी सीमित संसाधनों के साथ सफलता हासिल की है. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. बिहार के इस जिले की बेटी ने UPSC में मारी बाजी, 36वीं रैंक लाकर बनी IAS
UPSC Toppers From Bihar: समस्तीपुर के रोसड़ा शहर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने यूपीएससी 2025 के परिणाम में 36वां रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनकी इस सफलता से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले में खुशी की लहर है. यहां पढ़ें पूरी खबर
12. IIT से BPSC टॉपर और अब UPSC में 16वीं रैंक, बिहार की बेटी ने रचा नया इतिहास
UPSC Toppers From Bihar: औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 16वीं रैंक प्राप्त की है. IIT से पढ़ाई और BPSC में टॉप करने के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
13. 7000mAh बैटरी के साथ Motorola Edge 70 Fusion की हुई एंट्री, कीमत 26,999 रुपये से शुरू
Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 6.78-इंच का शानदार AMOLED डिस्प्ले, दमदार Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. 15 हजार रुपये से कम में आया Realme C83 5G, फीचर्स से जानें कितना पैसा वसूल
Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन C83 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. प्रीमियम चॉकलेट मार्केट में एंट्री की तैयारी में रिलायंस, फिनलैंड की इस बड़ी कंपनी के साथ करार
Reliance Fazer Partnership: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने फिनलैंड की मशहूर ‘फेजर’ के साथ साझेदारी की है. इस समझौते से भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रीमियम चॉकलेट बनेगी. रिलायंस के इस कदम से अब भारतीय ग्राहकों को देश में ही विश्वस्तरीय विदेशी चॉकलेट का शानदार स्वाद मिल सकेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. इस राज्य में बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे ₹25,000; जानें क्या है सरकार का प्लान
Andhra Pradesh Population Policy : आंध्र प्रदेश में गिरती जन्म दर को रोकने के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा फैसला लिया है. अब दूसरा बच्चा होने पर सरकार माता-पिता को ₹25,000 का इनाम देगी. अप्रैल से लागू होने वाली इस नई ‘पॉपुलेशन केयर’ नीति का मकसद राज्य में युवाओं की संख्या बढ़ाना है. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. मिल गया प्रूफ, T20WC के बीच धोनी-साक्षी का ये वीडियो मचा रहा बवाल
MS Dhoni Sakshi Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर साक्षी धोनी आउट समझकर जश्न मनाने लगी. तब धोनी ने उन्हें शांत कराया. इसके बाद धोनी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह बता रहे हैं कि कैसे साक्षी ने उन्हें क्रिकेट के नियम पर चुप करा दिया था. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. कौन है भारत की नई क्रिकेट संसेशन, इनके सामने बॉलीवुड की हीरोइन भी पानी भरेंगी
Sayali satghare Bowled Georgia Voll: पर्थ के विमेंस पिंक बाल टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने अपनी घातक स्विंग से सबको हैरान कर दिया. सयाली ने अपनी इन-स्विंगर पर आस्ट्रेलियाई ओपनर जार्जिया वाल को बेहतरीन तरीके से बोल्ड किया. 198 रन बनाने के बाद भी भारतीय टीम मैच में पूरी तरह हावी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. जन्मदिन पर जाह्नवी कपूर को मिला खास तोहफा, ‘पेड्डी’ मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो
Janhvi Kapoor Peddi: जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने खास सेट से शूटिंग का BTS वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस की सेट पर एनर्जी और एक्सप्रेशंस की एक झलक दिखाई गयी है, जिससे फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. जानिए इस फिल्म के बारे में… यहां पढ़ें पूरी खबर
20. राशिफल 07 मार्च 2026: जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें उठाना पड़ेगा नुकसान
Rashifal 7 March 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 7 मार्च 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है. आइए जानते हैं कल किन राशियों को मिलेगा फायदा और किन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर
