एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें: बांकीपुर से प्रशांत किशोर जीते, दतिया में कांग्रेस का परचम, बाबूलाल मरांडी का आरोप- JPSC और JSSC में बेची गई नौकरियां

4 August Top 20 News:बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर अपनी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम मोहन यादव ने जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि बीजेपी जनादेश का सम्मान करती है और पहले से भी अधिक मजबूती के साथ वापसी करेगी. दोनों राज्यों के चुनावी नतीजों ने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1-Prashant Kishor Won Bankipur Seat: 19 हजार 324 वोटों से जीते प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में जाकर BJP को हराया

Prashant Kishor Won Bankipur Seat: बांकीपुर की सीट पर आखिरकार जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली है. बांकीपुर की जनता ने प्रशांत किशोर को जिता दिया है. इस जीत के बाद प्रशांत किशोर ने सभी वोटर्स को धन्यवाद कहा.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2-बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने? जेपी से लेकर नीतीश तक बदलाव की राजनीति से जुड़ रही नई कड़ी

Bankipur By Election Result: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ रही है. लंबे समय से भाजपा के गढ़ मानी जाने वाली सीट पर यह जीत शहरी मतदाताओं की बदलती पसंद का संकेत दे रही है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3-बांकीपुर जीत पर जनसुराज अध्यक्ष उदय सिंह का बयान, बोले- जनता ने अहंकारी व्यवस्था को दिया जवाब

Prashant Kishor Won Bankipur Seat: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की शानदार जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने इस जीत को अहंकारी व्यवस्था को करारा जवाब बताया है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4-बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर ने लिया निर्वाचन प्रमाण पत्र, बोले- यह जनता के विश्वास और बदलाव की जीत

Prashant Kishor Won Bankipur Seat: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने पहुंचे. उनकी जीत पर समर्थकों में खासा उत्साह है और इसे बिहार की राजनीति में एक नए विकल्प के उदय के रूप में देखा जा रहा है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5-भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने स्वीकारा जनादेश, बांकीपुर-दतिया की हार पर बोले- करेंगे गंभीर आत्ममंथन

Nitin Nabin: बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर जनादेश स्वीकार करते हुए आत्ममंथन की बात कही है. वहीं, गुजरात की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6-दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, CM मोहन यादव ने स्वीकारा जनादेश, बोले- और मजबूती से करेंगे वापसी

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के अशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया. इस जीत को कांग्रेस ने बदलाव का संकेत बताया है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7-JPSC और JSSC में खुलेआम बेची गई नौकरियां, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दोनों आयोगों के माध्यम से खुलेआम नौकरियां बेची गईं और राज्य के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया गया.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8-JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ 7 अगस्त को आईसा का विधानसभा मार्च, नेहा बोरा भी होंगी शामिल

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) ने 14वीं जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के आरोपों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. संगठन 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा मार्च करेगा, जिसमें छात्र-युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9-संसद में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पास; किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस को राह दिखाने वाला कोई नहीं

संसद के मानसून सत्र में सोमवार को भारी हंगामे के बीच दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो गए. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के सांसद पूरी तरह भटक गए हैं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10-कर्नाटक पुलिस भर्ती विवाद: इस्तीफे की मांग पर प्रियांक खड़गे का तंज- पहले 25 दिन भूख हड़ताल, फिर लाठीचार्ज

कर्नाटक राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विवाद तेज हो गया है. इस बीच राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं, लेकिन पहले उम्मीदवार भूख हड़ताल करें और उन पर लाठीचार्ज हो.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11-सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें चाहें तो छात्र आंदोलन से जुड़े केस बंद कर सकती हैं

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची एवं जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा है कि छात्र आंदोलन से जुड़े केस राज्य सरकारें बंद करती हैं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12-जेन Z और जेन Alpha से 6 अगस्त को बातचीत करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत

RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में जेन जेड और जेन अल्फा के सदस्यों से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में दुनिया को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका पर युवाओं से चर्चा होगी.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13-बंगाल में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान मॉड्यूल तैयार कर रहा था हमीम मंडल, निशाने पर थे 6 मंत्री

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को हमीम मंडल नामक संदिग्ध आतंकी से पूछताछ में कई सुराग मिले हैं. वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के निर्देश पर राज्य के 6 मंत्रियों को हनीट्रैप में फंसाने और उन पर हमले की साजिश रच रहा था.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14-हनीट्रैप के लिए खूबसूरत युवतियों का गैंग तैयार कर रहा था हमीम मंडल

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसियों द्वारा खूबसूरत युवतियों का एक हनीट्रैप गैंग तैयार किये जाने का पता चला है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रमुख मंत्रियों को फंसाना था. झारखंड की एक मॉडल भी इस गैंग का हिस्सा है, ऐसी सूचना मिली है. हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कोलकाता के बिजनेसमैन से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी दी

पश्चिम बंगाल में संदिग्ध जैश आतंकी की गिरफ्तारी के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दस्तक दी है. कोलकाता के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गयी है. पैसे नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है. कोलकाता पुलिस और एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16-UP विधान परिषद में 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के गूंजे नारे, राम मंदिर दान विवाद पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर दान विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोपों को खारिज किया.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17-One Nation, One Student ID, स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए क्यों जरूरी है APAAR ID

APAAR ID Card 2026: देश भर के स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए केंद्र सरकार ने 'APAAR ID' यानी 'One Nation, One Student ID' अनिवार्य कर दी है. यह 12 अंकों का एक ऐसा डिजिटल कार्ड है जो स्टूडेंट के पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक जगह सुरक्षित रखेगा. जानिए APAAR ID क्यों जरूरी है, इसके फायदे क्या हैं और इसे घर बैठे कैसे बनाया जा सकता है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18-Electric Scooter Accessories: हेलमेट से लेकर स्मार्ट लॉक तक, ये 7 एक्सेसरीज हर EV स्कूटर मालिक के पास होनी चाहिए

अगर आपने इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा है, तो हेलमेट, एंटी-थेफ्ट लॉक, फोन होल्डर, स्कूटर कवर और टायर इंफ्लेटर जैसी एक्सेसरीज आपकी सुरक्षा और राइडिंग अनुभव को बेहतर बना सकती हैं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19-जसप्रीत बुमराह की चोट ने खोली फिटनेस सिस्टम की पोल? BCCI ने CoE से मांगा जवाब

जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के चोट और फिटनेस मैनेजमेंट सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं. चयनकर्ताओं और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के बीच तालमेल की कमी को लेकर BCCI ने समीक्षा शुरू कर दी है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20-सनी देओल को मुक्का नहीं मार सकता था... फिल्म 'डर' से इस एक्टर को किया गया था आउट, शाहरुख खान की बदली चमकी

शाहरुख खान की फिल्म 'डर' से जुड़ा एक खुलासा हुआ. राहुल मेहरा के किरदार के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे, बल्कि सुदेश बेरी को लगभग फाइनल कर लिया गया था और उनके कॉस्ट्यूम भी तैयार हो चुके थे. हालांकि, यश चोपड़ा ने कास्टिंग में बदलाव कर दिया.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >