30 जुलाई की टॉप 20 खबरें: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया तो होगी 3 साल की जेल

30 July Top 20 News: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हो गया है. इस विधेयक में 10 साल जेल और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है. बिल पर लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई. आखिर में इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. जबकि राज्यसभा से 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित हो गया. इस विधेयक के अनुसार वंदे मातरम् का अपमान करने पर अब 3 साल जेल की सजा हो सकती है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. भारी हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, 10 साल जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

लोकसभा ने बुधवार को ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया तो होगी 3 साल की जेल, राज्यसभा से विधेयक पारित

राज्यसभा ने बुधवार को 'राष्ट्र गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' को ध्वनिमत से पारित कर दिया. इस विधेयक के पास होने के साथ ही अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान बाधा डालने या इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. "राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट", जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर बीजेपी सांसदों ने जोरदार हमला बोला है. मंत्री जितेंद्र सिंह और सांसद अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने युवाओं को इडियट कहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. दिल्ली से लौटने के बाद छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए दीपके ने सीधे तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पद छोड़ देना चाहिए और एक ‘इन्फ्लुएंसर’ बन जाना चाहिए, क्योंकि वह इस काम में बहुत अच्छे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर दिए विवादित बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "मैं बीजेपी और आरएसएस से कभी माफी नहीं मांगूंगा." उन्होंने दावा किया कि छात्रों को डराने के लिए बजरंग दल को लामबंद किया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. "माइक पर इनकार, कोर्ट में माफी": संबित पात्रा का राहुल गांधी पर हमला; कहा- सदन में भी बोला झूठ

बीजेपी ने बुधवार को राहुल गांधी के उस दावे को झूठ करार दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर पुलिस ने गोलियां चलाई थीं. पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राजनीतिक फायदे के लिए भ्रम फैलाने और अराजकता भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. मध्य प्रदेश में किसानों का उग्र प्रदर्शन: पुलिस से हिंसक झड़प, बैरिकेड्स तोड़े और बस पर किया कब्जा

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% खरीद सहित विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है. बुधवार को प्रदर्शनकारी किसान बस के ऊपर चढ़ गए और बैरिकैड्स को तोड़ दिया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- 'इडियट', सदन में हंगामा- फिर क्या बोले- राजनाथ सिंह और किरेन रिजिजू

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान लोकसभा में 'इडियट' और 'अंधभक्त' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हो गया. सत्ता पक्ष की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति दर्ज कराई. बाद में अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया. यहां हम आपको बता रहे हैं कि राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन के अंदर क्या हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. CJP आंदोलन समाप्त होने के बाद घर लौटे अभिजीत दीपके का हुआ जोरदार स्वागत , बोले- FIR नहीं हटी तो फिर होगा आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके आंदोलन खत्म होने के बाद अपने घर पहुंचें. जहां समर्थकों और परिवार के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि FIR वापस नहीं हुई तो फिर से होगा आंदोलन. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. Gen Z Special: Idea of Shiva ही है भारत की सबसे पुरानी कल्चरल यूनिटी का आधार

प्राचीन भारत को अगर किसी एक विचार ने सबसे अधिक जोड़ा, तो वह राजनीतिक सत्ता नहीं, बल्कि पवित्र भूगोल (Sacred Geography) था. और उस Sacred Geography का सबसे जीवंत प्रतीक Lord Shiva और बारह ज्योतिर्लिंग हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. झारखंड के किसान भी उतरेंगे सड़क पर. 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो, रेल रोको और सड़क रोको आंदोलन

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो, रेल रोको और सड़क रोको आंदोलन की घोषणा की है. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर आयोजित इस राष्ट्रीय कन्वेंशन में किसानों, श्रमिकों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं से आंदोलन को व्यापक बनाने की अपील की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. मतदाता पहचान पत्र, आधार और पैन कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला

कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड भारतीय नागरिकता के निर्णायक प्रमाण नहीं माने जा सकते. यह फैसला एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसने नागरिकता साबित करने के लिए इन दस्तावेजों की पर्याप्तता पर सवाल उठाये. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

13. बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज का दावा- 20 नेताओं को पुलिस ने उठाया, इलेक्शन ऑब्जर्वर से की शिकायत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से एक दिन पहले जन सुराज ने दावा किया है कि उसके कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसे लेकर जन सुराज ने पुलिस पर्यवेक्षक को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, TRE-4 को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है. शिक्षा विभाग ने अधियाचना बीपीएससी को भेज दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से छूटे छात्रों ने सुनाई अंदर की कहानी, बोले- जेल एक तरह की यूनिवर्सिटी है, बहुत कुछ सीखने को मिला

NEET पेपर लीक के विरोध में आंदोलन के बाद जेल से रिहा हुए छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए हैं. कई छात्रों ने जेल को 'यूनिवर्सिटी' बताया, जहां उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. रिहाई के बाद उन्होंने आगे के आंदोलनों की भी चेतावनी दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. कांवड़ यात्रा पर सख्त पहरा, यूपी के 7 जिलों में शराब-मीट की दुकानें बंद, कई जगह प्याज-लहसुन पर भी रोक

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य के सात जिलों में यात्रा के दौरान शराब और मांस की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. इलाहाबाद हाईकोर्ट से जौहर यूनिवर्सिटी को झटका, याचिका खारिज, अब क्या होगा!

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की याचिका को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय को रामपुर विकास प्राधिकरण के भवनों को गिराने के आदेश पर मुरादाबाद मंडलायुक्त की अदालत से अंतरिम रोक मिल गई है. इस घटनाक्रम ने मामले को एक नया मोड़ दिया है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. रांची में डूरंड कप का रोमांचक मुकाबला, इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1 से हराया

रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में इंडियन एयर फोर्स ने 135वें डूरंड कप में श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 2-1 से मात दी. देखें रोमांचक मैच का पूरा विश्लेषण.

19. JPSC Student Protest: तेज बारिश में जेपीएससी के खिलाफ छात्रों में उबाल, रांची की सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्र धरने पर बैठे हैं. हजारीबाग में प्रदर्शन पर रोक के बाद कई छात्र रांची पहुंचे. जेएलकेएम ने आंदोलन को समर्थन दिया. छात्रों ने कार्यप्रणाली में सुधार तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. जापान में भूकंप से 18 की मौत, मलबे में अब भी जिंदा लोगों की तलाश जारी

जापान के कुमामोतो प्रांत में 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 62 घायल हुए हैं. कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित है. पूरी खबर यहां पढ़ें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >