3 मई की टॉप 20 खबरें: धनबाद में मजदूरों की मौत, पुणे में मासूम से दरिंदगी से आक्रोश

3 May Top 20 News: धनबाद के मुनीडीह स्थित बीसीसीएल (BCCL) की कोल वाशरी में शनिवार को मलबा ढहने से चार दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गई. पुणे में मासूम से दरिंदगी को लेकर लोगों का आक्रोश भड़क उठा. लोगों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे को जाम कर दिया. होर्मुज पर अब भी तनाव जारी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लीक में पढ़ सकते हैं.

1. धनबाद में भीषण हादसा: मलबे में दबने से 4 दिहाड़ी मजदूरों की मौत, सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल

धनबाद के मुनीडीह स्थित बीसीसीएल (BCCL) की कोल वाशरी में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया. स्लरी लोडिंग के दौरान अचानक मलबा ढहने से चार दिहाड़ी मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. पुणे में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, सड़कों पर उतरे लोग, पुणे-बेंगलुरु हाईवे ठप

पुणे में चार साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई. जिससे लोगों में गुस्सा भड़क गया. विरोध में लोगों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे को जाम कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. बंगाल चुनाव में सबसे बड़ा धमाका, फालता विधानसभा की पूरी वोटिंग रद्द, सभी 285 बूथों पर 21 मई को फिर से वोट

निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 144-फालता विधानसभा में हुए चुनाव को रद्द कर दिया है. गंभीर चुनावी अपराधों के चलते अब 21 मई को पूरी विधानसभा में फिर से मतदान होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें

4. बंगाल में 5 मई के बाद देख लेंगे… वाली धमकी से सहमे ग्रामीण, फालता में सड़क पर उतरी सैकड़ों महिलाएं

दक्षिण 24 परगना के फालता में पुनर्मतदान के बीच सैकड़ों ग्रामीणों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया. चुनाव बाद हिंसा की धमकी मिलने के बाद सीआरपीएफ ने सुरक्षा का भरोसा दिया है. चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. 3 मई से शुरू होगी निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

जदयू नेता निशांत कुमार 3 मई से सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं. पटना से वाल्मीकिनगर तक इस यात्रा में स्वागत कार्यक्रम, मंदिर दर्शन, जंगल सफारी, ऐतिहासिक स्थलों का दौरा और बेतिया में बड़ा संवाद कार्यक्रम शामिल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. अफ्रीका में 54 देश, चीन ने एक को छोड़ 53 के लिए खत्म किया टैरिफ, एक चाल से किए तीन शिकार

चीन अफ्रीका के देशों पर मेहरबानी दिखा रहा है. उसने इस महाद्वीप के 54 देशों में से 53 के लिए ट्रेड टैरिफ को शून्य कर दिया है. चीन ने इस एक कदम से दो दुश्मन देश और ट्रेड सरप्लस के नुकसान सहित तीन निशाने साधे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. अमेरिका ने ऐसी तबाही पहले नहीं देखी… ईरान ने 16 US सैन्य ठिकानों पर किए ऐसे हमले, आई बर्बादी की रिपोर्ट

ईरान ने मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं. सीएनएन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुल 16 ठिकानों पर मिसाइल, ड्रोन और रॉकेट से हमले किए गए. इनमें से कुछ तो अब इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. IRGC का ऐलान: होर्मुज के अपने एरिया में लागू करेंगे नए नियम, ईरान में आएगी सुरक्षा और समृद्धि

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी हुई. इसकी वजह से पूरे विश्व में तेल संकट पैदा हो गया. ईरान अपने इस मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र में कोई ढील नहीं देना चाहता. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को कमान; इन खिलाड़ियों को मिला मौका

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व में टीम की घोषणा की गई है. वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. जिंदगी में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डर नहीं लगा, सूर्यवंशी पर जैमीसन का बयान

Kyle Jamieson ने 15 साल के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी कम उम्र में ऐसा दबदबा पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने माना कि वे एकदम डरे हुए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. आप छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर दो FIR, बीजेपी ने बताया बदले की राजनीति

राघव चड्डा के नेतृत्व में सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी. राज्यसभा में आप के 10 सांसद थे, जिनमें से 7 ने पार्टी छोड़ दी, जिससे आप को भारी झटका लगा. आप ने इसे ऑपरेशन लोटस बताया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. Election Commission: पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 242 अतिरिक्त पर्यवेक्षकों को तैनात किया

मतगणना के दिन पुलिस पर्यवेक्षक किसी भी परिस्थिति में मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे. पुलिस पर्यवेक्षक मतगणना पर्यवेक्षकों और मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात अन्य चुनावी तंत्र के साथ मिलकर काम करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. अल्पसंख्यक बेल्ट की वोटिंग में 20 प्रतिशत तक उछाल, ये दीदी की सत्ता की गारंटी है या परिवर्तन का संकेत?

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में मुस्लिम बहुल 85 सीटों पर मतदान प्रतिशत में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई. मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज और उत्तर दिनाजपुर के गोआलपोखर में रिकॉर्ड मतदान ‘वोटिंग माइग्रेशन’ का असर है या सत्ता परिवर्तन की आहट? पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. लियोनेल मेसी के साथ वो फोटो और ‘बिगड़ैल’ कुत्ते का काटना, जानें टॉलीगंज के ‘फर्स्ट बॉय’ अरूप विश्वास के राज

टीएमसी सरकार के मंत्री अरूप विश्वास के जीवन के वो राज जो कम ही लोग जानते हैं. फिरहाद हकीम से नाराजगी से लेकर चुनाव के बीच कुत्ते के काटने तक, पढ़ें अरूप विश्वास पर विशेष रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. जबलपुर क्रूज हादसे में कैसे तबाह हो गया पूरा परिवार, पढ़ें पूरी कहानी

जबलपुर क्रूज हादसे के तीसरे दिन मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है और 3 लोग अभी भी लापता हैं. इस हादसे में 28 लोगों की जिंदा बचा लिया गया था. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. Muzaffarpur: 25 केंद्रों पर NEET की परीक्षा, 1:30 बजे तक ही एंट्री

आज NEET परीक्षा है और मुजफ्फरपुर में 25 केंद्र तैयार हैं. लेकिन ध्यान रहे, 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी. जानिए पूरी गाइड.

17. Sitamarhi: भारत में शादी करने वाली नेपाली बहुओं को भारतीय नागरिकता दिलाने पर फोकस

भारत में शादी के बाद भी हजारों नेपाली महिलाएं नागरिकता नहीं ले रही हैं. अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. जानिए क्या है नया प्लान.

18. हजारीबाग केरेडारी हत्याकांड: पति ने ही रची थी पत्नी की हत्या की स्क्रिप्ट, फिर पुलिस को किया गुमराह

हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि मृतका के पति ने ही अपने पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. सरायकेला कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा, अब झारखंड हाईकोर्ट तय करेगा चुन्नू मांझी का भविष्य

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने वर्ष 2019 में चांडिल में हुए पति-पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या के मामले में सुनवाई पूरी कर ली है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. पिता की आखिरी इच्छा, मां ने बेचे गहने, यूपी का लाल इस तरह बना असिस्टेंट कमांडेंट

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ ने कई सालों की मेहनत के बाद UPSC परीक्षा क्रैक की. पिता को खोने का दु:ख, गरीबी सभी को चीर कर उन्होंने ये सफलता हासिल की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >