27 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, एक्शन में सीएम सम्राट, क्या शुरू होगी ईरान-US बातचीत?

27 April Top 20 News: सैयद अब्बास अराघची 24 घंटे में दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे. शनिवार को वो पाकिस्तान से ओमान गये थे. जहां उन्होंने तनाव और कूटनीतिक समाधान को लेकर अहम बातचीत की. उन्होंने अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने को लेकर ईरान का पक्ष रखा. इसी बीच भारत में पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण (29 अप्रैल) के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. 160 CAPF बाइक गश्त, हर बूथ पर CCTV और 100 मीटर सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया गया है. इन सबके बीच बिहार के नये मुख्यमंत्री सीएम सम्राट चौधरी एक्शन में हैं. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

1. क्या शुरू होगी ईरान-US बातचीत? 24 घंटे में दूसरी बार अराघची ने किया पाकिस्तान का दौरा

Iran US Conflict: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ओमान दौरे के बाद पाकिस्तान लौटे. ओमान में उन्होंने क्षेत्रीय तनाव और कूटनीति पर अहम बातचीत की. उन्होंने अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने की रूपरेखा भी शेयर किया. अराघची पाकिस्तान से रूस जाएंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. खतरे में FBI निदेशक काश पटेल की कुर्सी? क्या पद से हटा सकते हैं ट्रंप

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में बड़े फेरबदल की अटकलें एक बार फिर तेज हो गयी है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक एफबीआई निदेशक काश पटेल पद से हटाने वालों में अगला बड़ा नाम हो सकते हैं. हालांकि व्हाइट हाउस से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV

Election Commission Security Plan: निर्वाचन आयोग ने बंगाल चुनाव के दूसरे चरण (29 अप्रैल) के लिए कड़ी सुरक्षा योजना जारी की है. 160 बाइक पर CAPF की गश्त, हर बूथ पर CCTV और 100 मीटर का सुरक्षा घेरा रहेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बनगांव में गरजे पीएम मोदी- घुसपैठिये दूसरे चरण से पहले बंगाल छोड़ दें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा, मतुआ समाज को दी नागरिकता की गारंटी

PM Modi Bongaon Rally: बंगाल चुनाव के पहले बनगांव की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुसपैठियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने मतुआ समाज को CAA के जरिये नागरिकता की गारंटी दी और संदेशखाली और आरजी कर कांड पर ममता बनर्जी की सरकार को घेरा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. Photos: कालीघाट में ममता बनर्जी का मेगा रोड शो, पुरुलिया के ढोल और छऊ नृत्य के साथ दिखी बंगाल की संस्कृति

Mamata Banerjee Bhabanipur Padyatra: भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने रविवार को मेगा रोड शो किया. छऊ नृत्य और ढोल की थाप के साथ दीदी ने जनता से सीधा संवाद किया. भवानीपुर सीट पर 29 अप्रैल को मतदान है. ममता का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग से पहले डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में इलेक्शन कमीशन

Diamond Harbour Voter Intimidation: डायमंड हार्बर में दूसरे चरण के चुनाव से पहले मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है. चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानें इलाके की वर्तमान स्थिति. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. सीएम बनते ही सम्राट चौधरी का एक्शन शुरू, कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है. राज्य के 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिससे सरकार के एक्शन मोड में होने के संकेत मिल रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बिहार में चलेगा बुलडोजर, एक्शन में CM सम्राट चौधरी, बोले- सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

Samrat Choudhary In Action: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण को लेकर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर बना कोई भी निर्माण नहीं बचेगा, चाहे वह किसी का भी हो. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. जीतन राम मांझी ने बताया संतोष सुमन क्यों होंगे उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी, बेटे की परवरिश पर भी किए कई खुलासे

Jitan Ram Manjhi: गया में एक कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी ने भावुक बयान दिया. उन्होंने कहा कि बेटे संतोष कुमार सुमन जब आठ महीने के थे तभी उनकी मां गुजर गईं थीं. उसी समय मैं संकल्प लिया था कि यही बेटा मेरा राजनीतिक और पारिवारिक उत्तराधिकारी बनेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. बोकारो SP के खाते से 16 करोड़ का ‘खेल’: 14 GPF नंबरों से फर्जी निकासी, डिलीट किया गया मास्टर डेटा

Bokaro Treasury Scam: झारखंड के बोकारो जिले में सरकारी कर्मचारियों के मास्टर डेटा के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. महालेखाकार की जांच में पाया गया है कि न केवल 15.98 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई, बल्कि 2100 से अधिक कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने के लिए उनकी जन्म तिथि तक बदल दी गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. बोकारो कंकाल कांड: DNA जांच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, माता-पिता का सैंपल लेने की समय सीमा बढ़ी

Bokaro Missing Girl Case: बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती और बरामद कंकाल की गुत्थी सुलझाने के लिए चल रही कानूनी प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा बदलाव किया है. सैंपल कलेक्शन के लिए हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित 48 घंटे की समय सीमा को बढ़ाकर अब एक सप्ताह कर दिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट की कड़ी निगरानी में चल रही इस जांच में अब कोलकाता स्थित केंद्रीय लैब (CFSL) में डीएनए मिलान कराया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. राघव चड्ढा सहित सातों सांसदों की बढ़ेगी परेशानी? संजय सिंह ने सीपी राधाकृष्णन से की कार्रवाई की मांग

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर सात सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इनमें राघव चड्ढा भी शामिल हैं. पार्टी का आरोप है कि इन सांसदों ने दल-बदल कर संविधान का उल्लंघन किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. LSG vs KKR: सुपर ओवर में KKR ने LSG को हराया, रिंकू सिंह रहे मैच के हीरो

LSG vs KKR मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जहां Kolkata Knight Riders ने सुपर ओवर में Lucknow Super Giants को हराया. Rinku Singh की शानदार बैटिंग और फील्डिंग ने टीम को जीत दिलाई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. 7200mAh बैटरी के साथ आया Vivo का नया फोन, जानिए कीमत और सारे फीचर्स

Vivo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y6 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन अपनी 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट जैसी खूबियों के कारण चर्चा में है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. घर के अंदर फुल नेटवर्क क्यों नहीं मिलता? ट्राई चेयरमैन ने बताई असली वजह, अब बदलेंगे बिल्डिंग के नियम

TRAI के मुताबिक इमारतों के अंदर नेटवर्क समस्या तेजी से बढ़ रही है. अब बिल्डिंग डिजाइन में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जोड़ना जरूरी होगा, साथ ही नई रेटिंग और स्पेक्ट्रम से नेटवर्क सुधरने की उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

JEECUP 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh ने JEECUP 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड यानी RCFL ने Operator (Chemical) Trainee पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह कंपनी भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में शामिल है, इसलिए यहां नौकरी पाने का मौका काफी खास माना जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. विदेश यात्रा से पहले Form 156 भरना मस्ट, लेकिन पोर्टल पर लटका है ताला

Income Tax Form 156: इनकम टैक्स विभाग ने विदेश यात्रा के लिए Form 156 अनिवार्य किया है, लेकिन पोर्टल पर लिंक न होने से यात्री परेशान हैं. जानिए इस नए नियम की पूरी सच्चाई क्या है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Khalnayak Returns से पहले OTT पर देखें ‘खलनायक’, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

Khal Nayak On OTT: बल्लू की वापसी से पहले पुरानी ‘खलनायक’ को दोबारा देखने का है प्लान? यहां जानें किस OTT प्लेटफार्म पर मिलेगी पूरी फिल्म. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ‘माइकल’ को लेकर अनुपम खेर का रिएक्शन वायरल, जाफर जैक्सन की जमकर तारीफ

Michael Movie: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को लेकर अनूपम खेर ने जाफर जैक्सन की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को भावनात्मक अनुभव बताया और कहा कि थिएटर में वह खुद सीटी बजाने लगे. निगेटिव रिव्यू के बावजूद फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >