टॉप 20 न्यूज: पीएम मोदी का दूसरा इजराइल दौरा, AI समिट पर साजिश का खुलासा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड की धमाकेदार एंट्री

25 February Top 20 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजराइल जा रहे हैं. इस दौरान वह इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात और इजराइली संसद को संबोधित करेंगे. वहीं, दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका जताई है. उधर, टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में लगातार दो मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. राजनीति, खेल समेत देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. नेतन्याहू से मुलाकात, संसद में संबोधन… इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, जानें शेड्यूल

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं. अपनी यात्रा में पीएम मोदी इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वो इजराइली संसद को संबोधित करेंगे और रक्षा, सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय हालात सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

2. एआई समिट विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरी साजिश, आरोपियों पर दंगे का आरोप

AI Summit Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार विरोध प्रदर्शन के पीछे गहरे साजिश छीपे थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दंगे का आरोप लगाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

3. राहुल बोले- चीन को रोकने का समय आया तो पीएम गायब

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में किसान महा चौपाल रैली का आयोजन किया. रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंन आरोप लगया की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोक गया. यहां पढ़ें पूरी खबर

4. केरल का नाम बदलकर केरलम हुआ, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Kerala Name Change: केरल का नाम बदलकर केरलम कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी. यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

5. सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एंट्री, पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा

England vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में लगातार दो मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

6. हैरी ब्रूक का पावर शो, सुपर 8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

Pakistan vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया. मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. यहां पढ़ें पूरी खबर

7. भागलपुर में 4 गाड़ियां आपस में टकराईं, 6 की मौत, 10 की स्थिति गंभीर

Bihar Accident News: भागलपुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 12 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद पिकअप, ई-रिक्शा और बस आपस में भिड़ गए. यहां पढ़ें पूरी खबर

8. तेज प्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस में फिर नाकाम रही सुलह, 17 मार्च को अगली सुनवाई

Tej Pratap-Aishwarya Controversy: लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले में फिर सुलह की कोशिश हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फैमिली कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 मार्च की तारीख तय की है. यहां पढ़ें पूरी खबर

9. NEET छात्रा मौत केस में CBI का एक्शन, पटना पुलिस के बड़े अफसरों को किया तलब

NEET Student Death Case: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. जांच एजेंसी ने पटना पुलिस की पूर्व SIT टीम के SDPO और कई थानों के SHO शामिल को पूछताछ के लिए तलब किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

10. बंगाल चुनाव से पहले किसानों को पीएम मोदी का गिफ्ट, 275 रुपए बढ़ा जूट का एमएसपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जूट किसानों को विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एक तोहफा दिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में हुई कैबिनेट बैठक में जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ा दिया है. एमएसपी में कितनी वृद्धि की गयी है और अब कितना एमएसपी मिलेगा, सारी जानकारी आपको यहां मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

11. विधानसभा चुनाव 2026: वोटिंग के दिन पुलिसकर्मियों की तैनाती का नियम बदला

पश्चिम बंगाल समेत देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चुनाव आयोग ने एक नयी व्यवस्था की है. निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वोटिंग के दिन पुलिकर्मियों की तैनाती अब पुलिस ऑब्जर्वर की मौजूदगी में रैंडमाइजेशन के जरिये होगी. आयोग ने ऐसी व्यवस्था करने का फैसला क्यों किया, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी खबर

12. बंगाल की 7 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट, कामकाज ठप

पश्चिम बंगाल की 7 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हैं. धमकी मिलने के बाद कोर्ट में कामकाज बंद कर दिये गये. पुलिस ने कोर्ट को चारों ओर से घेरकर उसे खाली करा लिया. बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच की गयी. यहां पढ़ें पूरी खबर

13. अबुआ आवास से पक्की छत, अबुआ दवाखाना से सेहत: झारखंड बजट में आदिवासियों के लिए क्या खास

Jharkhand Budget 2026: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ऐतिहासिक ‘अबुआ बजट 2026-27’ पेश किया. पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा को शक्ति मिली. नई यूनिवर्सिटी और स्कॉलरशिप से आदिवासियों का भविष्य बेहतर होगा. जानिए बजट की बड़ी बातें. यहां पढ़ें पूरी खबर

14. भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से आप कर सकते हैं डेटा साइंस की पढ़ाई

Data Science Engineering: क्या डेटा साइंस इंजीनियरिंग अब CSE से बेहतर है. जानें डेटा साइंस क्या है. इसकी बढ़ती डिमांड के कारण, करियर के अवसर और भारत में मिलने वाले हाई सैलरी पैकेज की पूरी डिटेल्स. यहां पढ़ें पूरी खबर

15. इंडिया में फिर लॉन्च हुई Jeep Wrangler Willys 41, जानिए क्या है इस बार खास

Jeep ने भारत में अपनी Wrangler Willys 41 को फिर से लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि इसकी कीमत ₹70.31 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. मैकेनिकल हिसाब से ये बिल्कुल Rubicon जैसी ही है. असली मजा इसके हेरिटेज लुक और एक्सक्लूसिविटी में है. यहां पढ़ें पूरी खबर

16. Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले घट गयी Galaxy S25 Ultra की कीमत, चेक करें ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra का बेस वैरिएंट फिलहाल ₹1,06,955 में मिल रहा है. अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको ₹4,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिल जाएगा. आइए इस ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

17. स्प्लिट्सविला 7 के Mayank Pawar नहीं रहे, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mayank Pawar Death: स्प्लिट्सविला 7 के कंटेस्टेंट मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन हो गया. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए परिवार ने जानकारी दी और प्रेयर मीट की घोषणा की. यहां पढ़ें पूरी खबर

18. The 50 के विनर बने शिव ठाकरे? रीयूनियन में ‘विनर वाली खुशी’ पर दिया दिलचस्प जवाब

The 50 के ग्रैंड फिनाले से पहले शिव ठाकरे को लेकर विनर बनने की अटकलें तेज हैं. रीयूनियन के दौरान पैपराजी ने उन्हें ‘विनर’ कहा तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया. जानिए क्या हुआ. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. होलिका दहन पर एक नहीं दो-दो ‘ग्रहण’ फिर कैसे सुलझेगा मामला? ज्योतिषाचार्य से जानें

Holika Dahan 2026: होलिका दहन और साल का पहला चंद्र ग्रहण एक ही दिन पड़ने से पूजा के समय को लेकर बड़ी दुविधा की स्थिति बन रही है, इस दिन भद्रा काल और ग्रहण के सूतक का साया होने के कारण होलिका दहन के लिए बेहद सीमित और विशिष्ट समय ही उपलब्ध होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

20. चंद्र ग्रहण आपके शहर में कब दिखेगा? ज्योतिषाचार्य से जानें टाइमिंग-प्रभाव के साथ सबकुछ

Chandra Grahan 2026 Date: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा और आपके शहर में इसके दिखने का सही समय क्या होगा? इस खगोलीय घटना का सूतक काल कब शुरू होगा और इसका आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >