1. बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, बीएनपी नेता की कार ने कुचला, ड्यूटी के बाद शादी के लिए लड़की देखने जाने वाला था
अबुल हाशेम नाम के बीएनपी का पूर्व कोषाध्यक्ष ने पेट्रोल स्टेशन पर 5000 टका का तेल भरवाया और बिना पैसे दिए जाने लगा. इसकी वजह से रिपन साहा ने उसे पकड़ने की कोशिश की और कार के साथ-साथ दौड़ लगा दी. पैसे तो मिले नहीं, लेकिन कार जरूर साहा के ऊपर चढ़ा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. इंडियन आर्मी ने इस देश में 1 दिन में बनाया 120 फीट लंबा पुल, महीने में तीसरा ब्रिज बनाकर बोली सेना- लाइफ लाइन बहाल हुई
श्रीलंका में पिछले साल आए चक्रवात दितवाह ने काफी तबाही मचाई थी. भारत ने अपने पड़ोसी देश की सबसे अधिक सहायता की. इसी सिलसिले में इंडियन आर्मी ने भारत सरकार के नेबरहुड फर्स्ट की नीति को और मजबूत किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. मुंबई में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट, शिवसेना को सता रहा डर
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के नतीजे आने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अपने सभी 29 पार्षदों को होटल में शिफ्ट कर दिया है. सभी पार्षद कुछ दिन होटल में ही रहेंगे. अब सवाल उठ रहा है आखिर शिंदे को किस बात का डर सता रहा है? क्यों उन्हें अपने पार्षदों को होटल में शिफ्ट करना पड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. घायल मजदूर बिहार से बंगाल पहुंचा, मुर्शिदाबाद में फिर तनाव, NH और रेल ट्रैक पर उतरी भीड़
झारखंड में एक प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में उग्र प्रदर्शन अभी थमा ही था कि बिहार में एक प्रवासी श्रमिक के साथ मारपीट की सूचना पर लोग फिर सड़क पर उतर आये. शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को फिर से जाम कर दिया. रेलवे ट्रैक को भी जाम करने की कोशिश की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. पीएम मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखायी हरी झंडी, अमृत भारत ट्रेनों की भी हुई शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलेंगी. उन्होंने कहा कि आज भारत में तेजी से ट्रेनों के कोच बन रहे हैं. इससे भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. झारखंड की एक ऐसी जगह जहां हर साल लगता है महिलाओं का मेला, पुरुषों की एंट्री बैन
Saraikela-Kharsawan: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित मिर्गी चिगड़ा एक अनोखी जगह है, जहां हर साल मकर संक्रांति के बाद पहले शनिवार को केवल महिलाओं का मेला लगता है. परंपरागत रूप से पुरुषों की एंट्री बैन रहती है. इस मेले में झारखंड के साथ-साथ ओडिशा से भी महिलाएं पहुंचती हैं. महिलाएं बाबा गर्भेश्वर नाथ की पूजा कर पिकनिक का आनंद लेती हैं. पढ़ें पूरी खबर.
7. बंगाल जाने के दौरान अचानक पूर्णिया एयरपोर्ट पर क्यों रुके पीएम मोदी? मंत्री दिलीप जायसवाल से इन मुद्दों पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल जाने के दौरान पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डे पर ट्रांजिट विजिट की. इस दौरान सीमांचल के विकास को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल से अहम चर्चा की. उद्योग, निवेश और सड़क नेटवर्क पर भी हुई बातचीत. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. न्याय से समृद्धि तक… 20 साल में 16 यात्राएं, क्या नीतीश कुमार का यही फॉर्मूला बिहार को बना देगा विकसित राज्य?
CM Nitish Yatra: 20 साल में 16 यात्राएं और हर बार विकास का नया दावा. न्याय यात्रा से समृद्धि यात्रा तक. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्राएं कैसे बनीं बिहार की राजनीति और विकास की पहचान? जानिए इस स्पेशल रिपोर्ट में.
9. पटना हॉस्टल कांड: गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थीं महंगी-महंगी गाड़ियां, प्रभात खबर के कैमरे पर लोगों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Patna NEET Chhatra Case: शनिवार को प्रभात खबर की टीम शंभु गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पहुंची. जहां स्थानीय लोगों ने कई चौंकाने वाली बातें सामने रखीं. महंगी गाड़ियों की आवाजाही से लेकर पहले की शिकायतों तक, लोगों ने ऐसे खुलासे किए जो मामले को और संदिग्ध बना दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. U19 World Cup: वैभव ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, 20 पारियों में कर दिया बड़ा खेल
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रच दिया है. 14 साल के वैभव ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए यूथ वनडे में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बीच उन्होंने 72 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. भारत में Database Engineer की बढ़ी डिमांड, लाखों में होती है सैलरी
भारत में IT सेक्टर में Database Engineer की मांग लगातार बढ़ रही है. डिजिटलाइजेशन के इस दौर में हर कंपनी अपने डेटा को सुरक्षित, तेज और सही तरीके से मैनेज करना चाहती है. इसी वजह से Database Engineer की नौकरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और फ्रेशर्स के लिए भी शानदार अवसर मिल रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. TMKOC: तारक मेहता का खास जयपुर ट्रैक, पोपटलाल की शादी पर टिकी निगाहें
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहली बार जयपुर में शूट हुआ है. मकर संक्रांति के खास ट्रैक में पोपटलाल की शादी को लेकर बड़ा ट्विस्ट आएगा. पतंगबाजी, जयपुर की संस्कृति और गोकुलधाम की मस्ती से भरा यह एपिसोड दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. Instagram ने जोड़ा नया AI फीचर, अब 5 और भारतीय भाषाओं में मिलेगा रील्स का ट्रांसलेशन, जानें कैसे करेगा काम
Instagram अपने AI वॉइस ट्रांसलेट फीचर को अब भारत की पांच भाषाओं में ला रहा है. इनमें बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी शामिल हैं. जल्द ही यूजर्स रील्स को दूसरी भाषा में डब कर पाएंगे, वो भी इस तरह कि क्रिएटर की आवाज और होंठों की मूवमेंट वैसी ही बनी रहेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. JEE Mains 2026 Admit Card OUT: जारी हो गया एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड
JEE Mains 2026 Admit Card: जेईई मेन परीक्षा 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. सोमा मुंडा हत्याकांड : झारखंड बंद, खूंटी-सरायकेला में टायर जलाकर सड़क जाम, जानें रांची का हाल
पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद का खूंटी और सरायकेला में जबरदस्त असर दिखने को मिल रहा है. बाजार बंद पड़ी हैं जबकि आवागमन ठप है. दूसरी तरफ रांची में बंद का असर सीमित है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने दाखिल-खारिज में टालमटोल पर अफसरों को दिया अल्टीमेटम, इतने दिनों में देनी होगी जमीन मापी की रिपोर्ट
दाखिल-खारिज मामलों में हो रही देरी पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि बिना वजह फाइल लटकाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से 31 मार्च तक बिहार में महाअभियान चलेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 18 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, इस तारीख के बाद फिर गिर सकता है पारा
बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने 18 जनवरी को 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इन 18 जिलों में घने कुहासे की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही संभावना जताई गई है कि 23 जनवरी के बाद राज्य का तापमान फिर गिर सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं का फाइनल रिजल्ट, भाजपा ने जीतीं 1425 सीटें, ठाकरे परिवार पस्त
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा ने 29 महानगरपालिकाओं में जबरदस्त जीत दर्ज की. बीएमसी से ठाकरे परिवार का 30 साल पुराना वर्चस्व खत्म हुआ. पुणे, नागपुर, नासिक और संभाजीनगर में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा. इस चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की रणनीति ने महायुति गठबंधन को सफलता दिलाई. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. काशी को बदनाम करने की हो रही साजिश…मूर्तियां तोड़े जाने के आरोप पर भड़के सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि काशी को बदनाम करने की साजिश हो रही है. वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर रिडेवलपमेंट का काम किया जा रहा है. जिसमें आरोप लगाया कि इस दौरान मूर्तियों और कलाकृतियों को नुकसान पहुंचाया गया. इसी पर योगी ने अपना बयान दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. BMC Elections Result : 74 हजार करोड़ रुपये का बजट होता है बीएमसी का, पार्षद चुनते हैं मेयर
लगभग तीन दशक तक चले अविभाजित शिवसेना के वर्चस्व को खत्म करते हुए भाजपा बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. BMC को लेकर कुछ खास बातें आइए आपको बताते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.