ePaper

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत, CM उद्धव कर रहे बचाव कार्य की निगरानी

Updated at : 11 Jan 2020 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत, CM उद्धव कर रहे बचाव कार्य की निगरानी

मुंबई/पालघर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोग मारे गये. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी कोलवाडे गांव में स्थित है और यह विस्फोट शाम करीब सात बज कर 20 मिनट पर […]

विज्ञापन

मुंबई/पालघर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोग मारे गये. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी कोलवाडे गांव में स्थित है और यह विस्फोट शाम करीब सात बज कर 20 मिनट पर हुआ.

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसे 15 किमी दूर तक सुना गया. विस्फोट के कारण आसपास के कुछ इलाकों में खिड़कियों के शीशे टूट गये. अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट अंक फार्मा के निर्माणाधीन संयंत्र में हुआ. अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में आठ लोग मारे गये.

मलबे से घायल लोगों को निकाला जा रहा है. विस्फोट के बाद आग लग गयी जिस पर काबू पा लिया गया है. अंक फार्मा कोलवाडे स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन के लिए पांच लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है. इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल को बचाव अभियान के लिए बुलाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola