ePaper

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत

Updated at : 11 Jan 2020 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत

मुंबई/पालघर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोग मारे गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि फैक्टरी कोलवाडे गांव में स्थित है और यह विस्फोट शाम करीब सात बज कर 20 मिनट […]

विज्ञापन

मुंबई/पालघर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोग मारे गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि फैक्टरी कोलवाडे गांव में स्थित है और यह विस्फोट शाम करीब सात बज कर 20 मिनट पर हुआ. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसे 15 किमी दूर तक सुना गया.

विस्फोट के कारण आसपास के कुछ इलाकों में खिड़कियों के शीशे टूट गये. अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट अंक फार्मा के निर्माणाधीन संयंत्र में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में आठ लोग मारे गये.

मलबे से घायल लोगों को निकाला जा रहा है. विस्फोट के बाद आग लग गयी जिस पर काबू पा लिया गया है. मुंबई से 100 किमी दूर बोईसर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola