कैबिनेट मंत्री बनने के बाद बोले आदित्य- लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही प्राथमिकता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2019 6:35 PM

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना के नेता और पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे ने सोमवार को महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा. मुंबई के वर्ली से 29 वर्षीय विधायक आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना के नेता और पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे ने सोमवार को महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा.

मुंबई के वर्ली से 29 वर्षीय विधायक आदित्य अपने पिता उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में कैबिनेट स्तर के सबसे युवा मंत्री हैं. शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं से विधायक ने कहा, मैं लोगों के लिए काम करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहूंगा. मैं मानता हूं कि तीनों दल (शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस) मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि जो लोग सच्चाई पसंद करते हैं वे हमारे साथ हैं.

हम सच्चाई के साथ हैं. हम ‘सत्यमेव जयते’ का अनुसरण करते हैं. तीनों दलों के बीच विश्वास की कमी नहीं है. अपना पूरा नाम ‘आदित्य रश्मि उद्धव ठाकरे’ लेने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मेरी मां खुद को राजनीति से दूर रखती हैं. मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय करने से पहले उन्होंने मुझसे भी पूछा था कि क्या मैं राजनीति में आने के लिए तैयार हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola