हामिद करजई के चचेरे भाई की मौत पर मोदी ने पत्र द्वारा किया शोक व्यक्त

Published at :31 Jul 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
हामिद करजई के चचेरे भाई की मौत पर मोदी ने पत्र द्वारा किया शोक व्यक्त

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी हमले में मारे गये अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के चचेरे भाई हशमत करजई की मौत पर शोक व्यक्त किया. पत्र में शोक जताते हुए मोदी ने उन्हें लिखा है कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत हमेशा अफगानिस्तान का सहयोगी बना रहेगा. मोदी ने अपने पत्र में कहा, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादी हमले में मारे गये अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के चचेरे भाई हशमत करजई की मौत पर शोक व्यक्त किया. पत्र में शोक जताते हुए मोदी ने उन्हें लिखा है कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत हमेशा अफगानिस्तान का सहयोगी बना रहेगा.

मोदी ने अपने पत्र में कहा, इस तरह की वारदातों से यह विश्वास गहरा हो जाता है कि आतंकवाद अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है. कंधार में मंगलवार को एक आत्मघाती हमले में हशमत करजई की मौत हो गयी.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मोदी का कहना है कि इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि बहादुर अफगान लोग जो आतंकवाद की धमकियों और साधन के रुप में इसके इस्तेमाल का विरोध करते हैं, उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने करजई को लिखे पत्र में कहा, मैं जानता हूं कि इन चुनौतियों के सामने आप दीवार बनकर अडिग रहेंगे और अफगानिस्तान के बेहतर भविष्य के लिए काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत इस प्रयास में लगातार सहयोग करता रहेगा. मोदी ने हशमत करजई के परिवार के बाकी सदस्यों को भी संवेदना संदेश भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola