उड़ान के वक्त तेजस विमान का ईंधन टैंक गिरा, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

कोयंबटूर : उड़ान के दौरान एक तेजस विमान का ईंधन टैंक मंगलवार तड़के तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के बाहर एक खेत में गिर गया. चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि तेजस का ईंधन टैंक गिर गया. उन्होंने कहा, ‘‘सभी सुरक्षित हैं.” पुलिस ने बताया कि इरुगुर गांव के खेत में […]

विज्ञापन

कोयंबटूर : उड़ान के दौरान एक तेजस विमान का ईंधन टैंक मंगलवार तड़के तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के बाहर एक खेत में गिर गया. चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि तेजस का ईंधन टैंक गिर गया. उन्होंने कहा, ‘‘सभी सुरक्षित हैं.” पुलिस ने बताया कि इरुगुर गांव के खेत में जब 1200 लीटर का पेट्रोल टैंक आसमान से अचानक गिरा तो वहां काम कर रहे किसान भौचक्के रह गये.

विज्ञापन

टैंक के गिरने से वहां तीन फुट गहरा गड्ढा हो गया और मामूली आग लग गयी. उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान निकटवर्ती सुलुर वायुसेना स्टेशन में सुरक्षित उतर गया. पुलिस ने बताया कि भारतीय वायुसेना और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola