जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2019 8:19 AM
पुलवामा :जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अंवतीपोरा के पंजगाम क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया. […]
पुलवामा :जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकी मारे गये.
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अंवतीपोरा के पंजगाम क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया.
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की शिनाख्त करने और उनके संगठन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. अभियान अभी चल रहा है.प्राप्त जानकारी केअनुसार, 130 बटालियन CRPF, 55 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने मुठभेड़ को अंजाम दिया. आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पुलवामा में ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया था. तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










