बुलंदशहर में दो शव पेड से लटकते मिले

Updated at : 28 Jun 2014 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
बुलंदशहर में दो शव पेड से लटकते मिले

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में शवों को पेड़ से लटकाने का मामला थम नहीं रहा है. बुलंदशहर जिले के शरवा गांव में आज फिर एक लडके और एक लडकी का शव पेड से लटकते मिले. यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है. उनके माता-पिता उनके संबंधों के विरुद्ध थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश मीणा ने कहा […]

विज्ञापन

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में शवों को पेड़ से लटकाने का मामला थम नहीं रहा है. बुलंदशहर जिले के शरवा गांव में आज फिर एक लडके और एक लडकी का शव पेड से लटकते मिले. यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है. उनके माता-पिता उनके संबंधों के विरुद्ध थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश मीणा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला जान पडता है. मुकेश (22) और प्रीति (18) दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था.

मीणा ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. पुलिस झूठी शान की खातिर हत्या की संभावना के कोण की भी जांच कर रही है.मुकेश शरवा गांव का रहने वाला था जबकि प्रीति बलदेव गांव की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola