मॉनसून के आने में हो सकती है एक हफ्ते की देरी

नयी दिल्ली:मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर भारत तक आने में एक और हफ्ते की देरी हो सकती है. इस बीच, उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहा जिससे लोगों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. ज्यादातर स्थानों पर लगभग सामान्य तापमान ही दर्ज किया गया पर आद्रता ज्यादा […]
नयी दिल्ली:मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर भारत तक आने में एक और हफ्ते की देरी हो सकती है. इस बीच, उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहा जिससे लोगों को काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. ज्यादातर स्थानों पर लगभग सामान्य तापमान ही दर्ज किया गया पर आद्रता ज्यादा रहने से राष्ट्रीय राजधानी एवं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में अमूमन जून के मध्य या अंत तक मॉनसून आ जाता था, पर इस बार यह उत्तर भारत में कहीं भी सक्रिय नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि राज्य में मौसम की अनुकूल स्थितियां नहीं रही तो मॉनसून के आने में एक और हफ्ते की देरी हो सकती है. उन्होंने कहा कि मॉनसून अभी महाराष्ट्र तक आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




