बिहार रेल हादसे में चार की मौत, कई घायल, पढें विस्तृत खबर

-छपरा ब्यूरो- छपरा, सारणः पूर्व मध्य रेलवे के छपरा कचहरी और गोल्डेनगंज स्टेशनों के बीच कन्या प्राथमिक विद्यालय, विशुनपुरा के पास मंगलवार की रात करीब 2:10 बजे नयी दिल्ली से डिब्रुगढ़ जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गयी. ट्रेन का इंजन और उसके पीछे के करीब एक दर्जन डब्बे पटरी से उतर गये. हादसे […]
-छपरा ब्यूरो-
छपरा, सारणः पूर्व मध्य रेलवे के छपरा कचहरी और गोल्डेनगंज स्टेशनों के बीच कन्या प्राथमिक विद्यालय, विशुनपुरा के पास मंगलवार की रात करीब 2:10 बजे नयी दिल्ली से डिब्रुगढ़ जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गयी. ट्रेन का इंजन और उसके पीछे के करीब एक दर्जन डब्बे पटरी से उतर गये. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. हादसे के बाद छपरा-सोनपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. करीब एक दर्जन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जबकि आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है.
सूचना मिलते ही बचाव दल पहुंची
सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर राहत व बचाव दल, मेडिकल टीम आदि पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया. पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मधुरेश सोनपुर के डीआरएम राजेश तिवारी और सुरक्षा अधिकारियों के साथ तड़के पहुंचे, जबकि इसके पहले डीएम कुंदन कुमार और एसपी सुधीर कुमार सिंह दल-बल पहुंच चुके थे. दिन में रेलमंत्री सदानंद गौड़ा, सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के उपसभापति सलीम परवेज भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली.

दुर्घटना की जांच के आदेश
रेल महाप्रबंधक ने कहा कि दुर्घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है और काफी तेजी के साथ क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाया जा रहा है. ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनपुर व हाजीपुर पहुंचा दिया गया है. वहां से उन्हें गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है. दुर्घटना के कारणों के बारे में पूछे जाने पर रेल महाप्रबंधक ने कहा कि इसकी जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहा जा सकेगा. हालांकि नक्सलियों द्वारा ट्रैक को क्षतिग्रस्त किये जाने की आशंका है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही संभव है. उन्होंने कहा कि घटना के आधा घंटे के अंदर ही दुर्घटना सहायता यान व चिकित्सा यान पहुंच गया और बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया गया. करीब नौ घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया है, जबकि 12 मरीजों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों से दबे शवों को एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद निकाला.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के करीब 10 मिनट पहले वहां काफी तेज धमाका हुआ और लोग कुछ समझ पाते, तब तक यह ट्रेन भीषण दुर्घटना की शिकार हो गयी. हालांकि, सारण के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने नक्सली वारदात से इनकार किया है.
लालू ने कहा,रेलवे की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

मृतकों की सूची
हेल्पलाइन नंबर
-हाजीपुर— 0622-4272230
-मुजफ्फरपुर— 0621-2213034
-नई दिल्ली— 011-23342954
-मुरादाबाद— 0591-1072
-कटिहार— 06452-230068
-न्यूजलपाईगुड़ी— 0353-2691808
-छपरा— 06152-243409, 06152-237807, 9771443941
-बलिया— 05498-223024, 09794843923
-गाजीपुर सिटी— 0548-2223435, 09794843922
-वाराणसी— 0542-2226778, 0542-2224742
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




