11 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें : आज फिर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली बंद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई; सोनम वांगचुक ने अनशन की चेतावनी दी

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी और ज्ञानेश कुमार, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

11 October Top 20 News : कॉकरोच जनता पार्टी रविवार यानी आज फिर से जंतर-मंतर के लिए कूच करेगी. इसका ऐलान सीजेपी के नये कप्तान अजिंक्य शिंदे ने शनिवार को किया था. वहीं, प्रदर्शन के कारण दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. सोनम वांगचुक ने एक बार फिर से अनशन की चेतावनी दी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. CJP Protest: दिल्ली में पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सुरक्षा के नाम पर सार्वजनिक परिवहन बंद नहीं कर सकते, रविवार को विशेष सुनवाई

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर लगाई गई पाबंदियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट रविवार को विशेष सुनवाई करेगा. कोर्ट में इस मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कुछ छात्र संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

2. CJP Protest: 11 अक्टूबर को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, नये कप्तान शिंदे का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो जारी कर समर्थकों से रविवार को फिर से जंतर-मंतर की ओर कूच करने की अपील की है. संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी कहा है कि जब तक वह और पार्टी के दो अन्य नेता हिरासत में हैं, तब तक अजिंक्य शिंदे प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. CJP Protest: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक नाराज, कहा- रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन; दिया 24 घंटे का वक्त

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में हो रही गिरफ्तारियों पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताई है. उन्होंने गिरफ्तार छात्र नेताओं, युवा नेताओं, वकीलों, पत्रकारों और सांसदों को जल्द रिहा करने की मांग की है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. 124 पूर्व IAS-IFS अधिकारियों ने लिखा खुला पत्र, EC और SIR का किया बचाव

देश के 124 पूर्व आईएएस, आईएफएस और अन्य संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों ने देश के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने निर्वाचन आयोग (EC) और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन किया है. साथ ही, बिना ठोस सबूत के चुनाव में धांधली के आरोप लगाए जाने पर सवाल उठाए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. रविशंकर प्रसाद बोले- सड़क से नहीं, संसद से चलेगा देश; CJP पर AAP के लिए शैडो बॉक्सिंग करने का आरोप

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन और विपक्षी नेताओं की हिरासत पर सियासी घमासान के बीच बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता फैलाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है. देश संसद से चलेगा, सड़कों से नहीं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. मणिपुर में दंगाइयों का खूनी संघर्ष, 24 घंटे में 9 की मौत; 14 घरों में आगजनी से मचा हड़कंप

मणिपुर में कुकी और नागा समुदायों के बीच हिंसक झड़पों में 9 लोगों की जान चली गई है. 14 से अधिक घरों में आग लगा दी गई है. पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. CJP Protest: 7 हजार प्रदर्शनकारी रिहा, दीपके-रांका-सौरभ अब भी हिरासत में; 10 घंटे बाद भी नहीं पता कहां ले गई पुलिस

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान 7 हजार लोगों को डिटेन किया गया था, जिन्हें रिहा कर दिया गया है. लेकिन सीजेपी नेताओं को अब भी हिरासत में रखा गया है. सीजेपी ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. CJP Protest: रिहा होते ही दिल्ली पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- हमें किडनैप किया, अपराधी जैसा व्यवहार किया

ममता बनर्जी रिहा: दिल्ली पुलिस पर लगाया 'अपराधी जैसा व्यवहार' का आरोप. हिरासत के बाद 'इंडिया' गठबंधन के मार्च में शामिल होने की घोषणा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

ब्रिटेन में भ्रष्टाचार समेत दूसरे आरोपों के बाद 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. क्या भारत में ऐसा संभव है? क्या भारतीय लोकतंत्र में नेता और मंत्री ब्रिटेन जैसे देश के नेताओं से कम जवाबदेह हैं? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब जानेंगे.. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. तस्वीरों में आंदोलन: इंदिरा के खिलाफ ‘सिंहासन खाली करो...’ से ‘रंग दे बंसती...’ तक, मम्मी-पापा से कितना अलग है Gen Z का आंदोलन

25 जून 1975 को इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक लाख लोग जुटे थे. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से लोग कतारों में लगकर प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे थे. न कहीं लाठीचार्ज हुआ, न कोई भगदड़ मची. अब, 51 साल बाद, CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली की सड़कों पर बड़ी-बड़ी कीलें और बैरिकेड लगाये गये हैं. तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि मम्मी-पापा के दौर के आंदोलनों और Gen Z के आंदोलन में कितना फर्क है? पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले की NIA जांच से खुलेगा राज, जान पर खेलकर बचाई थी यात्रियों की जान

भारतीय पायलट पर फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए कथित हमले की जांच NIA करेगी. जानिए इजरायल कनेक्शन और मामले से जुड़े अहम पहलू. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार: क्या 7 अक्टूबर के जख्मों की अनदेखी हुई?

इजरायल की आपत्ति क्यों? गाजा में नरसंहार के आरोप, ‘Jewish lobby’ विवाद और WSJ के तीखे संपादकीय ने नोबेल के फैसले को सवालों के घेरे में ला दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. जीतनराम मांझी बोले- कॉकरोचों और झींगुरों से निपटना हम जानते हैं, पीएम मोदी और अमित शाह को बताया शेर

दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद बिहार में भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा और NDA के नेताओं ने CJP के आंदोलन पर सवाल उठाए हैं. इसी बीच जीतनराम मांझी और संतोष सुमन ने विपक्ष को निशाने पर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Bihar MLC Election: 8 सीटों पर NDA के लिए JDU ने बनाया प्लान, अल्पसंख्यक नेताओं को सौंपी ये जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव को लेकर JDU ने तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने अल्पसंख्यक नेताओं के साथ बैठक कर NDA के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. अखिलेश यादव की चुनौती पर CM योगी का पलटवार, बोले-आइए अयोध्या से आप भी लड़िए, मैं भी आजमा लेता हूं किस्मत

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. इस पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘आइए, आप भी अयोध्या से चुनाव लड़िए, मैं भी किस्मत आजमा लेता हूं’पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. JSSC CGL पेपर लीक में CID का एक्शन, मुख्य आरोपी सुरेश राय गिरफ्तार; अभ्यर्थियों को घर पर रटवाये थे सवाल- जवाब

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपी सुरेश राय को गिरफ्तार किया है. वह अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न-उत्तर रटवाता था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. झारखंड सहित 16 राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, विद्युत नियामक में रिक्त पदों का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने विद्युत नियामक आयोगों में रिक्त पदों को लेकर 16 राज्यों को नोटिस जारी किया है. खाली पदों के कारण उपभोक्ताओं को न्याय मिलने में आ रही बाधा पर सुनवाई हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण रद्द, 13% होल्ड पदों पर इतने दिन में भर्ती का आदेश

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य में ओबीसी आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने वाले 2019 के संशोधन कानून को असंवैधानिक करार देकर रद्द कर दिया है. कोर्ट ने सरकारी भर्तियों में लंबे समय से अटके 13 फीसदी होल्ड पदों पर 3 महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. पूरी डिटेल यहां पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. Video: सहवाग को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में दिखी अपनी झलक, जानें वीरू ने बिहार के लाल को लेकर और क्या कहा

वीरेंद्र सहवाग ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में अपनी झलक देखी. जानें क्यों सहवाग ने की वैभव की तारीफ और क्या है युवा खिलाड़ी का खास रिकॉर्ड. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. 'उम्मीद है दिल्ली पुलिस टॉस जीतेगी': CJP प्रदर्शन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया की पोस्ट वायरल

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर पाक क्रिकेटर ने तंज कसा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola