ePaper

मुंबई : हॉस्टल से लड़की का शव बरामद, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध की लाश

Updated at : 07 Jun 2023 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई : हॉस्टल से लड़की का शव बरामद, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली संदिग्ध की लाश

मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक हॉस्टल में हुए कथित हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि इस मामले में फरार संदिग्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक हॉस्टल में हुए कथित हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि इस मामले में फरार संदिग्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के द्वारा दी गयी है. मृतक का नाम प्रकाश कनौजिया बताया जा रहा है जो उसी हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था जहां 18 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ था.

बता दें कि इस घटना के ठीक एक दिन पहले ही मुंबई के चर्चगेट इलाके में गर्ल्स हॉस्टल में एक लड़की का शव बरामद किया गया था. उस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा था कि लड़की कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया था और वह अंदर मृत पाई गई और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था. पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. इस मामले में प्रकाश भी अभियुक्त था.

पुलिस के मुताबिक प्रकाश का शव चर्नी रोड रेलवे ट्रैक के पास मिला था. मुंबई पुलिस ने कहा, ‘पुलिस को चर्नी रोड रेलवे ट्रैक के पास शव मिला. आरोपी की पहचान प्रकाश कनौजिया के रूप में हुई है, जो उसी छात्रावास में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था.’ पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने उसके खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया है.

बहरहाल, बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मुंबई के डीसीपी प्रवीण मुंडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “चर्नी रोड स्टेशन के पीछे मरीन ड्राइव पर स्थित एक महिला छात्रावास की चौथी मंजिल पर एक 18 वर्षीय लड़की का शव उसके कमरे में मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज की और जांच की जा रही है.” पुलिस ने आगे कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola