'महाराष्ट्र में अब ट्रिपल इंजन की सरकार', शिंदे कैबिनेट का होगा विस्तार, जानिए कौन-कौन नेता बने मंत्री
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jul 2023 4:54 PM
Maharashtra Politics Crisis: महाराष्ट्र के नवनियुक्त डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने शपथ ग्रहण के बाद कहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. सरकार में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार विकास का काम कर रही है. इसलिए हम लोग शासन का हिस्सा बने हैं.
Maharashtra Politics Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने सरकार में शामिल होने का फैसला कर लिया. देखते ही देखते अपने विधायकों के साथ खुद राजभवन पहुंच गए, और डिप्टी सीएम की शपथ ले ली. महाराष्ट्र के सियासत में इतनी बड़ी हलचल से एनसीपी बिखर सी गई है. अजित पवार के साथ एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, अनिल पाटिल, अदिति तटकरे, दिलीप वाल्सेा पाटिल, समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.
विकास के लिए आया पीएम मोदी के साथ
महाराष्ट्र के नवनियुक्त डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने शपथ ग्रहण के बाद कहा है कि जल्द ही महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. सरकार में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार विकास का काम कर रही है. इसलिए हम लोग शासन का हिस्सा बने हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष बिखरा हुआ है. वो विकास के लिए पीएम मोदी के साथ काम करने को तैयार हुए हैं.
महाराष्ट्र में अब ट्रिपल इंजन की सरकार
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पहले अब हमारे पास एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री हैं. डबल इंजन की सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है. महाराष्ट्र के विकास के लिए, मैं अजीत पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं. अजित पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में मदद करेगा. वहीं, अजित पवार समेत एनसीपी के नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने के को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कैबिनेट में सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय है.
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde says "Now we have 1 Chief Minister and 2 Deputy Chief Ministers. The double-engine government has now become triple engine. For the development of Maharashtra, I welcome Ajit Pawar and his leaders. Ajit Pawar's experience will help strengthen… pic.twitter.com/B5ZFBDX7Yb
— ANI (@ANI) July 2, 2023
बीजेपी का पीठ में छुरा घोंपने का इतिहास- आनंद दुबे
महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि जो नेता कल तक विपक्ष में थे और सरकार की आलोचना करते थे. वो आज उसी सरकार में शामिल हो गए हैं. आज बीजेपी को अजित पवार चाहिए थे, इसलिए ले गए, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि बीजेपी का पीठ में छुरा घोंपने का इतिहास रहा है.
#MaharashtraPolitics | Uddhav Thackeray faction leader and spokesperson Anand Dubey, says "The leaders who were in the opposition and used to criticise the government until yesterday, have joined the same government today. Today BJP wanted Ajit Pawar, so they took him, but we… pic.twitter.com/TWecjMHnuD
— ANI (@ANI) July 2, 2023
ज्यादा दिन चलेगा यह सर्कस- संजय राउत
महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अपनी पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं और नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. राउत ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने अभी एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की. उन्होंने कहा कि वह दृढ़ हैं और लोगों का समर्थन हमारे साथ है. हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग इस तरह के सर्कस को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










