UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं के बीच झुलसा देने वाली गर्मी, इस हफ्ते 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

UP Weather Update: यूपी में मंगलवार को सूरज की तपिश देखने को मिल रही है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में तेज हवाओं के बीच मंगलवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा. इस सप्ताह हीटवेव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
UP Weather Update: यूपी के मौसम में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश में मंगलवार सुबह की शुरुआत में अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और धूप का असर देखने को मिल रहा है. राज्य में मंगलवार को कुछ जगह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई गई है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक मंगलवार को तेज धूप का असर जा रहेगा. प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. हालांकि तीखी धूप के बीच तेज हवाओं की वजह से थोड़ी राहत मिल रही है. लखनऊ सहित अन्य इलाकों में सोमवार शाम को आंधी की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली. तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली.
मौसम में ये बदलाव उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण देखने को मिला है. वहीं इस सप्ताह पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.
राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में फैजाबाद में 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है.
इसी तरह एक और ट्रफ उत्तर पूर्वी बिहार से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक जा रही है. दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है. मौसम की इस ताजा परिस्थितियों का असर अलग अलग क्षेत्र के तापमान में देखने को मिलेगा.
-
आगरा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री
-
कानपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री
-
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री
-
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री
-
बरेली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री
-
मेरठ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री
-
गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री
-
नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




