ePaper

UP Election 2022: यूपी में चौथे चरण की ये है सबसे चर्चित 10 सीटें, पढ़ें किस विधानसभा सीट से कौन दावेदार?

Updated at : 21 Feb 2022 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: यूपी में चौथे चरण की ये है सबसे चर्चित 10 सीटें, पढ़ें किस विधानसभा सीट से कौन दावेदार?

उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में वोटिंग हो चुकी है. जिसके बाद अब सभी पार्टियों की नजर चौथे चरण पर टिकी हुई है. चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीट पर वोटिंग होनी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है. यहां तीन चरणों में चुनाव संपन्न हो चुका है. अब 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 विधानसभा सीट पर वोटिंग होनी है. इसके लिए आज चुनाव प्रचार-प्रसार भी थम गया है. साल 2017 की बात करें तो 59 सीटों में से 50 सीटे पिछली बार भाजपा के खाते में गयी थी. दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था. वहीं एक सीट भाजपा के गठबंधन वाली अपना दल (सोनेलाल) आये थे. चार पर समाजवादी पार्टी, दो सीटों पर बसपा ने कब्जा जमाया था. बाद में पासा पलटा और सपा, कांग्रेस और बसपा के एक-एक प्रत्याशी ने भाजपा का दामन थाम लिया था. इस बार के विधानसभा में भी वह भाजपा की तरफ से ही चुनावी दंगल लड़ रहे हैं.

इस बार के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटे ऐसी है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है. हालांकि इसबार जिस-जिस जिलों में वोटिंग होनी है, उनपर कभी कांग्रेस का कब्जा हुआ करता था. ऐसे में बीजेपी जहां पूरी ताकत दिखाते नजर आएंगे, वहीं कांग्रेस एक बार फिर से अपनी शाख को बचाते दिखेंगे. इन सीटों पर इश बार 624 प्रत्याशी मैदान में है.

देखें सभी 10 सीट

हरदोई विधानसभा सीट

  • भाजपा – नितिन अग्रवाल

  • समाजवादी पार्टी – अनिल वर्मा

  • बहुजन समाज पार्टी – आशीष सिंह सोमवंशी

सरोजनी नगर विधानसभा सीट

  • भाजपा – राजेश्वर सिंह

  • समाजवादी पार्टी – अभिषेक मिश्र

  • बसपा – मोहम्मद जलीस खान

  • कांग्रेस – रुद्र दमन सिंह

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट

  • भाजपा – आशुतोष टंडन

  • समाजवादी पार्टी – अनुराग भदौरिया

  • बसपा – आशीष कुमार सिन्हा

  • कांग्रेस – मनोज तिवारी

पुरवा विधानसभा सीट

  • भाजपा – अनिल सिंह

  • समाजवादी पार्टी – उदय राज

  • बसपा – विनोद कुमार

  • कांग्रेस – उरूसा इमरान राणा

लखनऊ कैंट विधानसभा सीट

  • भाजपा – बृजेश पाठक

  • समाजवादी पार्टी – सुरेंद्र सिंह गांधी

  • बसपा – अनिल पांडेय

  • कांग्रेस – दिलप्रीत सिंह

तिंदवारी विधानसभा सीट

  • भाजपा – रामकेश निषाद

  • समाजवादी पार्टी – बृजेश

  • बसपा – जयराम सिंह

  • कांग्रेस – आदिशक्ति

बिंदकी विधानसभा सीट

  • भाजपा – जय कुमार सिंह जैकी

  • समाजवादी पार्टी – रामेश्चर दयाल

  • बसपा – सुशील कुमार

  • कांग्रेस – अभिमन्यु सिंह

हुसैनगंज विधानसभा सीट

  • भाजपा – रणवेंद्र प्रताप सिंह

  • समाजवादी पार्टी – उषा मौर्या

  • बसपा – फरीद अहमद

  • कांग्रेस – शिवाकांत

रायबरेली विधानसभा सीट

  • भाजपा – अदिति सिंह

  • समाजवादी पार्टी – राम प्रताप यादव

  • बसपा – मोहम्मद अशरफ

  • कांग्रेस – मनीष चौहान

ऊंचाहार विधानसभा सीट

  • भाजपा – अमरपाल मौर्या

  • समाजवादी पार्टी – मनोज कुमार पांडेय

  • बसपा – अंजली मौर्या

  • कांग्रेस – अतुल सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola