महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत पर मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत स्थिर है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. वह कुछ बेहोशी की हालत में हैं.

विज्ञापन

UP News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत फिर से बिगड़ गई है. उन्हें राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. उन्हें किडनी में इन्फेक्शन की सम्भावना के कारण एडमिट कराया गया हैं.

विज्ञापन

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत पर मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत स्थिर है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है. वह कुछ बेहोशी की हालत में हैं.

Also Read: UP News: केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे मेदांता अस्पताल, महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

राकेश कपूर ने बताया कि यूरिनल इंफेक्शन के साथ महंत नृत्य गोपाल दास के पेशाब की नली में भी परेशानी है. फिलहाल आईसीयू में रखकर वरिष्ठ चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं.

Also Read: UP News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

इससे पहले, अक्टूबर 2021 में महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में तकलीफ, पेशाब न होने और इन्फेक्शन की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उस समय भी उन्हें ICU में रखा गया था. डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी. उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे थे.

इससे पहले, नवंबर 2020 में महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें प्राथमिक जांच के बाद एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल भेजा गया था.

महंत नृत्य गोपाल दास 7 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमित हो गए थे. गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था और स्वस्थ होने के बाद वे वापस अयोध्या आ गए थे. तब से लगातार उन्हें कुछ न कुछ दिक्कतें आ रही थीं, जिसके बाद परेशानी बढ़ने पर उन्हें लखनऊ मेदांता में शिफ्ट किया गया.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola