ePaper

सीएम योगी आदित्यनाथ से अब WhatsApp पर सीधे जुड़ सकेंगे लोग, सरकार ने लॉन्च किया चैनल, ऐसे मिलेगी हर जानकारी

Updated at : 17 Sep 2023 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया गया है. इसके जरिए प्रदेश की जनता का सीधे व्हाट्सएप के जरिए सीएम ऑफिस से संवाद होगा. खास बात है कि आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए व्हाट्सएप चैनल के उपयोग की पहल करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक नई पहल की है. इसके लिए मुख्यमंत्री के कार्यालय का आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया गया है. इस चैनल से जुड़ने वाले लोग आसानी से अपनी बात सीएम ऑफिस के समक्ष रख सकेंगे.

undefined

सोशल मीडिया पर सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडल से इस पहल की जानकारी दी गई. सीएम ऑफिस के आधिकारिक हैंडल @CMOfficeUP की ओर से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक ‘एक परिवार’ हैं.

undefined

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘परिवार’ के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

undefined

संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले मुख्यमंत्र के ‘उत्तर प्रदेश परिवार’ के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम व्हाट्सएप का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar Pradesh नाम से आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया गया है.

undefined

संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ी जनहित की सूचनाओं पर त्वरित गति से कदम उठाएगा. इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है.

undefined

मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे व त्वरित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए इस व्हाट्सएप चैनल से अवश्य जुड़ें. खास बात है कि आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए व्हाट्सएप चैनल के उपयोग की यह अनोखी पहल करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं.

undefined

Meta ने व्हाट्सएप पर नया फीचर WhatsApp Channel जोड़ दिया है. ये फीचर काफी अलग है. जहां अब तक आपको व्हाट्सएप पर किसी को ऐड करने के लिए उनके नंबर की की जरूरत होती थी. चैनल पर आपको उसकी जरूरत नहीं होगी. यानी आप बिना किसी के नंबर के भी उससे जुड़ सकते हैं.

undefined

इसकी मदद से आप तमाम सेलिब्रिटीज को फॉलो कर सकते हैं. इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है और सभी यूजर्स तक ये धीरे-धीरे पहुंच रहा है. इसके लिए आपको अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा.

undefined

व्हाट्सएप अपडेट के बाद आपको स्टेटस सेक्शन की जगह अपडेट टैब नजर आएगा. इसमें ही आपको स्टेटस और चैनल्स दोनों की डिटेल्स मिलेंगी. जैसे ही आप इस टैब पर पहुंच पर पहुंचेंगे, तो सबसे पहले आपको यूजर्स के स्टेटस नजर आएंगे. इसके बाद आपको चैनल्स की एक लिस्ट दिखेगी.

undefined

किसी भी चैनल के सामने दिख रहे + आइकॉन को क्लिक करके इसे फॉलो किया जा सकता है. किसी चैनल को फॉलो करने से आपको उससे जुड़े अपडेट्स मिलते रहेंगे. इन अपडेट्स को चेक करने के लिए आपको Update टैब पर जाना होगा. जहां चैट के रूप में आपको इन चैनल्स की नई अपडेट्स मिलेंगी.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola