ePaper

Army Bharti Rally 2023: जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में हेडक्वार्टर्स कोटा में सेना भर्ती रैली 4 दिसंबर से

Updated at : 19 Oct 2023 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Army Bharti Rally 2023: जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में हेडक्वार्टर्स कोटा में सेना भर्ती रैली 4 दिसंबर से

यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिये आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन

लखनऊ: जाट रेजिमेंटर सेंटर (JRC) में यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (UHQ) के तहत भर्ती रैली का आयोजन आगामी 04 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक होगा. इसमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रॉयल में भाग लिए थे) और अग्निवीर लिपिक पदों के लिये भर्ती होगी.

यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिये आयोजित की जाएगी. इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र और कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.

अभ्यर्थियों को प्रारंभिक जांच के लिये सभी वांछित प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ सुबह 4 बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के जाट गेट पर पहुंचना होगा. 8 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यूनिट हेडक्वार्टस कोटा के तहत आयोजित होने वाली भर्ती रैली का तिथिवार ब्यौरा ये हैः-

  • 04 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये उत्तराखंड और किसी भी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा को छोड़कर) जिन खिलाडियों को खेल परीक्षण के दौरान चयनित किया गया था.

  • 05 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये उत्तर प्रदेष के आगरा, अलीगढ, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा (जे पी नगर), औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कनौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशाम्बी, लखीमपुर खेरी, कुशीनगर (पडरौना), ललितपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ और मेरठ के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में इस दिन होगी भर्ती

  • 06 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये उत्तर प्रदेश के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपूर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलन्दषहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, जालौन, हापुर (पंचषील नगर), पिलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर और शाहजहांपुर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.

  • 08 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये उत्तर प्रदेश के चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली (प्रभुद्ध नगर), श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनोर और सम्भल (भीम नगर) के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.

  • 09 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये हरियाणा के अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुडगाँव (गुरूग्राम), हिसार, रेवाडी, नूँह (मेवात) और चरखी दादरी के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.

हरियाणा, राजस्थान के लिये यहां देखें भर्ती तिथि

  • 11 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये हरियाणा के झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षे़त्र, महेंद्रगढ , पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.

  • 12 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये राजस्थान के अजमेर, बांसवाडा, बारा, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाडा, बीकानेर, बूंदी, चितौडगढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.

  • 14 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिये राजस्थान के चुरू, दौसा, धौलपूर, डूंगरपुर, हनुमानगढ, जयपुर, जैसलमेर, नागौर, जालौर, झालावाड, झुंझुनू, करौली, कोटा, पाली, प्रतापगढ और राजसमंद के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.

  • 15 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर ट्रेड्समेन पद के लिये सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी।

  • 16 दिसंबर 2023 – को अग्निवीर लिपिक पद के लिये केवल जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी.

मेडिकल जांच 5 दिसंबर से होगी

अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण 05 दिसंबर 2023 से होगा. जबकि लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षण 16 मार्च 2023 से होगा. अंतिम लिखित परीक्षा परिणाम 23 मार्च 2023 को घोषित किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को जाट रेजिमेंटर सेंटर बरेली के भर्ती कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गयी है.

Also Read: Train Cancel: पूर्वोत्तर रेलवे ने इतनी ट्रेनें कर दी कैंसिल, परेशानी से बचना है तो देखें सूची

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola