PHOTOS: भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस, 80 लड़ाकू विमान आसमान में दिखाएंगे ताकत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2022 2:15 PM

विज्ञापन

Indian Air Force Day 2022: भारत हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाता है. भारतीय वायु सेना (IAF) का गठन 8 अक्टूबर, 1932 को भारतीय वायु सेना अधिनियम के तहत किया गया था.

विज्ञापन
undefined

पहली बार यूनाइटेड किंग्डम की रोयल एयरफोर्स की सपोर्टिंग एयरफोर्स के रूप में 1932 में भारतीय एयरफोर्स कार्यरत हुई थी. वर्तमान की बात करें तो गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन में इस दिन खास आयोजन किया जाता है.

undefined

इंडियन एयरफोर्स जिसे भारतीय वायुसेना के रूप में भी जाना जाता है, आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित की गई थी, क्योंकि उस समय भारत पर अंग्रेजों का शासन था.

undefined

भारतीय वायुसेना (IAF) तीन भारतीय सशस्त्र बलों की हवाई शाखा है और उनका प्राथमिक मिशन संघर्ष के समय में भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना और हवाई गतिविधियों का संचालन करना था.

undefined

IAF की पहली एसी(AC) उड़ान 1 अप्रैल, 1933 को अस्तित्व में आई. ब्रिटिश शासन के तहत, IAF को ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ कहा जाता था. हालांकि, आजादी के बाद (1950 में) सरकार द्वारा एक गणतंत्र में परिवर्तित होने के साथ ही यह भारतीय वायुसेना में बदल गया.

undefined

भारतीय वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा है.

undefined

भारतीय वायुसेना के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक यह अपने ध्येय वाक्य ‘नभ: स्पृशं दीप्तम्’ के मार्ग पर चल रहा है. इसका अर्थ है ‘गर्व के साथ आकाश को छूना.’ वायु सेना के इस ध्येय वाक्य को भगवत गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है. भारतीय वायुसेना का रंग नीला, आसमानी नीला और सफेद है.

undefined

आज यानी 8 अक्‍टूबर को इंडियन एयरफोर्स डे है. आज ही के दिन साल 1932 में वायुसेना की स्थापना की गई थी. वायुसेना इस साल 90वां स्थापना दिवस मना रही है. बहुत से लोगों को यह बात मालूम नहीं होगी कि आजादी से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयरफोर्स (Royal Indian Air Force) कहा जाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola