ePaper

Weight Loss: बिना जिम जाए घटेगा मोटापा, बस खाएं ये 5 सुपरफूड्स

Updated at : 21 Aug 2025 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
Weight Loss

Weight Loss

Weight Loss ‌: मोटापा घटाना अब आसान. जानिए 5 सुपरफूड्स जो डाइट में शामिल करने से वजन घटेगा, मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और स्किन पर भी दिखेगा निखार.

विज्ञापन

Weight Loss: आज की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है. भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से न सिर्फ वज़न बढ़ता है बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.आज हम आपकाे कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहें हैं जिससे वजन कम करने के लिए आपको घंटों जिम में पसीना बहाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.सही डाइट और कुछ सुपरफूड्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं.ये फूड्स न सिर्फ चर्बी गलाने में मदद करेंगे बल्कि शरीर को एनर्जी और ग्लो भी देंगे.

  • ग्रीन टी : ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फैट बर्न करने में मदद करते हैं. इसे रोज सुबह खाली पेट और शाम को पिएं.
  • ओट्स : नाश्ते में ओट्स खाने से लंबे समय तक भूख कंट्रोल रहती है और क्रेविंग्स कम होती है.
  • हरी सब्जियों का सलाद :पालक, ब्रोकली, खीरा जैसी सब्जियां कम कैलोरी वाली और पोषण से भरपूर होती हैं. हर मील से पहले सलाद जरूर लें.
  • दही : दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त रखते हैं और फैट जमने से रोकते हैं.
  • नींबू पानी : गुनगुने पानी में नींबू का सेवन डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है. यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में असरदार है.

हेल्दी वेट लॉस के लिए स्पेशल टिप्स

  • रात को देर से न खाएं.
  • दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं.
  • रोजाना 30 मिनट वॉक या योग करें.
  • पैकेज्ड और जंक फूड से बचें.

इनपुट : साक्षी बादल

Also Read : MaKhana For Weight Loss : अगर आपको भी दिखना है स्लिम तो रोज रात को खाये दूध और मखाना, मिलेगा अचूक फायदा

Also Read : Weight loss Tips : अगर आप भी बिना वर्कआउट किए वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये ट्रिक्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola