Vivah Muhurat 2022: इस साल शादी के 70 से ज्यादा शुभ मुहूर्त, यहां देखें जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट

जनवरी से दिसंबर 2022 तक कौन-कौन से तारीख को शादी-ब्याह के लिए शुभ मुहूर्त हैं जान लें.
Shubh Muhurat 2022: विवाह शुभ मुहूर्त की बात करें तो साल 2022 में शादी- विवाह के लिए अनगिनत शुभ मुहूर्त हैं. साल में तीन महीने को छोड़ कर हर महीने में अनेकों शादी के मुहूर्त हैं. जनवरी में 22 तारीख से विवाह कार्य भी शुरू हो जाएंगे. आगे देखें साल भर यानी जनवरी से दिसंबर 2022 तक कौन-कौन से तारीख को शादी-ब्याह के लिए शुभ मुहूर्त हैं जिसमें शुभ कार्य किए जा सकते हैं.
जनवरी 2022 : इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं.
मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.
जुलाई 2022: जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है.
नवंबर 2022: इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं.
दिसंबर 2022: साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे.
साल 2022 के तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है. इन तीन महीनों के अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




