Shubh Lagan 2022: इस साल 24 नवंबर से बजेंगी शहनाइयां, जानें 2022-2023 में कब-कब है लग्न

Shubh Lagan 2022: देवउठनी एकादशी के बाद फिर मांगलिक कार्य, गृह प्रवेश और शादी की शहनाईयां बजनी शरू हो जाती है. तो आइए जानते हैं साल 2022 में नवंबर और दिसंबर में कब से लगन का मुहूर्त है…
Shubh Lagan for Marriage: देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए निद्रा योग में चले जाते हैं. जिसके बाद से सभी शुभ और मांगलिक कार्य बंद हो जाते है, जबकि देवउठनी एकादशी के बाद फिर मांगलिक कार्य, गृह प्रवेश और शादी की शहनाईयां बजनी शरू हो जाती है. तो आइए जानते हैं साल 2022 में नवंबर और दिसंबर में कब से लग्न का मुहूर्त है…
मान्यताओं के अनुसार इस बार देवउठनी एकादशी 4 नवंबर दिन शुक्रवार को है. माना जाता है कि भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन योग निद्रा का त्याग करते हैं और कार्यभार संभालते है, दूसरे दिन तुलसी विवाह किया जाता है. इस बात तुलसी विवाह 5 नवंबर यानी शुक्रवार को है.
साल 2022 में नवंबर में देव जागने के बाद विवाह शुरु हो जाएंगे. दिसंबर में भी शादियों के मुहूर्त है हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार इस बार देवउठनी एकादशी पर भी शादी का मुहूर्त नहीं है. देवउठनी एकादशी पर शुक्र अस्त है. विवाह के मामले में ग्रह-नक्षत्रों और सितारों की स्थितियों को देखकर ही शादी के मुहूर्त तय किए जाते हैं.
वहीं, अगले साल यानी 2023 में जनवरी-फरवरी में शादी की काफी मुहूर्त हैं, लेकिन मार्च में होलाष्टक लगने के कारण 15 तारीख से कोई विवाह मुहूर्त नहीं है, फिर अप्रैल के बाद मई में शादी के सीजन की शुरूआत होगी.
महीना तारीख
नवंबर 24, 25, 27
दिसंबर 2, 3, 7, 8, 13, 14, 15
महीना शुभ लग्न की तारीख
जनवरी 14,16,19,25,26,27,30,31
फरवरी 1,6,8,9,10,11,12,13,14,17,22,23,27
मार्च 9,11,13,14
मई 2,3,4,5,6,8,10,15,16,20,21,26,27,28,28,30
जून 1,3,5,6,7,10,12,16,22,23,25,26,28
नवंबर 23,24,26,28
दिसंबर 3,4,5,6,7,9,12,15
disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










