ePaper

Vastu Tips: किचन बनवाते समय इन बातों का रखें ख्याल

Updated at : 06 Jun 2024 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: किचन बनवाते समय इन बातों का रखें ख्याल

Vastu Tips: आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए अपने घर में किचन बनवाते समय.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है. कहा जाता है अगर चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार की जाए तो इसके नतीजे काफी शुभ होते हैं. वहीं, जब चीजें इसके अनुसार नहीं की जाती हैं तो इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक होते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें वास्तु शास्त्र में घर में कौन सी चीज कहां पर होना चाहिए और किस चीज को बनाते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में काफी अच्छी तरह से बताया गया है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको अपने घर में किचन बनवाते समय रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

किस जगह बनवाना चाहिए किचन

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो घर में किचन को हमेशा दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए. कहा जाता है अगर आप घर के उत्तर-पूर्व कोने में किचन बनवाया जाए तो इससे हादसे और बीमारियों का खतरा बना हुआ रहता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें हमे कभी भी किचन और बाथरूम को एक साथ या फिर आमने-सामने भी नहीं बनवाना चाहिए. इन दोनो ही जगहों को एक-दूसरे से अलग और दूर बनवाना चाहिए. अगर आप किचन बनवा रहे हैं तो ऐसे में आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि आपने पूर्व और उत्तर दिशा को खाली रखा हो. वहीं, खाना बनाने के लिए हमेशा पूर्व दिशा को ही चुनना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें किचन को कभी भी पूजा घर, बेडरूम या फिर बाथरूम के ठीक ऊपर या नीचे नहीं बनवाना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी इन जगहों पर न रखें दवाई, घर पर हो सकता है निगेटिव एनर्जी का वास

Also Read: Vastu Tips: जीवन में अपार सफलता दिलाएंगे वास्तु के ये टिप्स, आप भी जानें

Also Read: Vastu Tips: नए बिजनेस की कर रहे हैं शुरुआत? वास्तु से जुड़े इन नियमों का रखें खास ख्याल

खिड़की और दरवाजे बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने किचन के दरवाजे को हमेशा पूर्व, उत्तर या फिर पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है. वहीं, जब आप किचन का दरवाजा दक्षिण दिशा में बनवाते हैं तो ऐसे में आपके फैमिली मेंबर्स के सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है. बता दें जब आप अपने किचन में खिड़कियां लगवाएं तो भी दिशा का खास ख्याल रखें. खिड़की ऐसी दिशा में होनी चाहिए जिस दिशा से सूर्या की किरणें आपके किचन में घुस सके और कमरे में पर्याप्त रौशनी बनी रहे.

Also Read: Vastu Tips: इस समय भूलकर भी न करें पैसों का लेन-देन, गरीब होने का रहता है खतरा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola