Valentine's Day 2022 Gift Ideas: इस वेलेंटाइन डे पर लड़कियों और महिलाओं को राशि के अनुसार दे उपहार

Valentine's Day 2022 Gift Ideas: हर राशि की महिला का अपना अलग स्वभाव व पसंद होती है. इसलिए महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार उपहार दिये जाने चाहिये.
Valentine’s Day 2022 Gift Ideas: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. आज से तीन दिनों बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. हर राशि की महिला का अपना अलग स्वभाव व पसंद होती है. इसलिए महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार उपहार दिये जाने चाहिये. ऐसे में अगर आप किसी लड़की को उसकी पसंद के कपड़े या फैशन की कोई वस्तु देना चाहते हैं, तो उसकी राशि के अनुसार ही दें. इसमें सिर्फ कपड़े ही नहीं अन्य सभी समान भी आते हैं. राशियों के अनुसार ज्यादातर लड़कियो और महिलाओं की पसंद ऐसी होती है.
मेष राशि वाली लड़कियो और महिलाओं में एक खास खूबी होती है. यह किसी भी नए फैशन ट्रेंड को अपनाने में सबसे आगे रहती हैं. फिर बात चाहे नए तरह के बैग खरीदने की हो या फिर दोस्तों के बीच फैशनेबल दिखने की. मेष राशि की महिलाएं नए ट्रेंड को लेकर काफी साहसी भी होती हैं और नए स्टाइल को लेकर इनमें किसी तरह की झिझक नहीं होती है. इस राशि की महिलाएं लाल रंग को पसंद करती हैं और अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए चमकदार एसेसरीज को अधिक तवज्जो देती हैं.
इस राशि की लड़कियो और महिलाओं मे ब्रांड और लेबल को लेकर बेहद सजग होती हैं. यह ब्रांडेड और गुणवत्तायुक्त कपड़े खरीदना ही पसंद करती हैं.
इस राशि की लड़किया और महिलाऐ काफी मजाकिया और प्यार के प्रति संवेदनशील होने के साथ ही अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वह सीजन के साथ बदलते फैशन ट्रेंड को पसंद करती हैं. साथ ही नए तरह के लुक और अलग स्टाईल को भी प्रचलन में लाती हैं और बाद में उन्हें अपना खुद का फैशन बताने लगती हैं.
कर्क राशि की लड़किया और महिलाऐ परंपरागत और आरामदायक वस्त्रों को पसंद करती हैं. रूढ़ीवादी पसंद के बावजूद इस राशि की महिलाएं अपनी त्वचा पर विशेष ध्यान देती हैं. इस राशि की महिलाएं किसी भी ट्रेंड को ज्यादा समय तक नहीं अपनाती हैं और इनकी पसंदीदा एसेसरीज नेकलेस और मोती है.
इस राशि की लड़किया और महिलाऐ लक्जरी को पसंद करती हैं. इनके लिए यह जरूरी नहीं कि कपड़े और एसेसरीज महंगे ही हो, पर वह विशिष्ट जरूर हों. इस राशि की महिलाओं की पसंद काफी अच्छी होती है.
इस राशि की लड़किया और महिलाऐ कभी भी हल्का सा भी मुड़ा हुआ वस्त्र नहीं पहनती हैं. ऐसी महिलाएं रूढ़ीवादी होने के साथ-साथ प्रगतिशील भी होती हैं और इनका फैशन इनके व्यक्तित्व को दर्शाता है. इस राशि की महिलाएं साधारण, अच्छी फिटिंग और एक से अधिक सीजन तक चलने वाले कपड़ों को तवज्जो देती हैं.
की लड़किया और महिलाऐ कपड़ों का चयन करने में थोड़ा समय जरूर लेती हैं, लेकिन उनके सामने फैशन को लेकर कभी भी संकट की स्थिति नहीं होती है. मेकअप की बात करें तो यह हल्का और प्राकृतिक ही होता है.
वृश्चिक राशि की लड़किया और महिलाऐ में फैशन को लेकर खासा क्रेज होता है. इस राशि की महिलाएं ट्रेंड को पसंद करती हैं. उन्हें पता होता है कि उनके लिए क्या अच्छा है और इनके अंदर दिखावे का डर नहीं होता. यह रूप बदलने में माहिर होती हैं.
धनु राशि की लड़किया और महिलाऐ फैशन के बढ़ते प्रचलन की परवाह नहीं करती है. यह फैशन को तभी अपनाती है जब अपने परिवेश में वह उस फैशन को लेकर सहज महसूस करे. धनु महिलाएं मेकअप काफी कम करती हैं और यदा-कदा ही गहनों का प्रयोग करती हैं. इस राशि की महिलाएं साधारण, रूढ़ीमुक्त और निरहंकारी होती हैं.
इस राशि की लड़किया और महिलाओ के लिए स्टेटस और इमेज काफी महत्वपूर्ण होता है. जब ये काम पर नहीं होती है तो इनका स्टाईल काफी सामान्य होता है. पर बहुत ज्यादा केजुअल भी नहीं. इस राशि की महिलाएं पहनावे को सफलता से जोड़कर देखती हैं. ऐसेसरीज और आभूषणों पर इस राशि की महिलाएं काफी खर्च करती हैं.
इस राशि की लड़किया और महिलाऐ शॉपिंग मॉल से काफी दूर रहती हैं. इसके बजाए यह पारंपरिक चीजें खरीदना पसंद करती हैं. ये फैशन फॉलोअर नहीं होती हैं. उनका अपना व्यक्तिगत स्टाइल होता है. इन्हें वैसे रंग पसंद है जो हल्का हो और बर्बस ही ध्यान खींचते हों. जैसे फिरोजी नीला, गुलाबी और हरा.
फैशन और पानी को कभी भी सीमाएं नहीं पसंद, इसी प्रकार मीन राशि वालों को भी बंदिशें नहीं पसंद. वो हमेशा ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं. इस राशि की लड़कियों की एक खासियत यह भी होती है कि ये वही कपड़े पहनती हैं, जिसमें वो कंफर्टेबल महसूस करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




